महात्मा गांधी स्कूल धानमंडी से निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा
उदयपुर। विकसित भारत के संकल्प को लेकर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, धानमंडी (ब्लॉक-गिर्वा), उदयपुर से सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस यात्रा में भाग लेकर सेवा, समर्पण, सामाजिक एकता एवं जनजागरूकता का संदेश दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. आर्यमित्रा पांडे ने सेवा ज्योति कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास और ग्रामीण विकास विभाग (राजीविका) के बैनर तले स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत के संकल्प को लेकर धानमंडी क्षेत्र में रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

सेवा ज्योति कलश यात्रा में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के बैनर बनाए और विभिन्न स्लोगन लिखे। विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं श्रद्धा बनाए रखते हुए कलश यात्रा में सहभागिता निभाई। बैनर और स्लोगन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा, समर्पण, सामाजिक एकता और जनजागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कलश यात्रा में राजेंद्र सिंह राव, मूमल टांक, सुनीता जैन और अनुराग साइमन ने स्कूल के विद्यार्थियों की बड़ी संख्या का नेतृत्व किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लेते हुए विकसित भारत के संकल्प के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की।

