Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

स्वच्छता अभियान जीवन का अभिन्न हिस्सा : माणकमल भंडारी

Reported By : Padmavat Media
Published : October 26, 2024 5:49 PM IST
स्वच्छता अभियान जीवन का अभिन्न हिस्सा : माणकमल भंडारी
स्काउट और गाइड का जांच शिविर सम्पन्न
भीनमाल । स्थानीय रा. उ. मा. विद्यालय में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ का द्वितीय / तृतीय सोपान प्रशिक्षण व जांच शिविर का उद्घाटन नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी के मुख्य आतिथ्य में तथा निम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस अवसर पर स्वच्छता को लेकर आवश्यक संदेश देकर मुख्य अतिथि द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई l
                         कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी ने स्काउट व गाइड से रूबरू होते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान जीवन का अभिन्न हिस्सा है । भंडारी ने कहा कि हमें जीवन में अनुशासन एवं स्वच्छता के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि स्काउट और गाइड संस्था से ही विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला सिखाई जाती है । संस्था प्रधान निम्बाराम चौधरी ने बताया कि विद्यालय की ओर से स्काउट की ड्रेस तैयार करवाई गई और वितरित की गई । कायर्क्रम का संचालन स्थानीय संघ सचिव डॉ घनश्याम व्यास के द्वारा किया गया। स्काउट प्रभारी हम्मीरसिंह चारण और स्थानीय संघ सचिव डॉ घनश्याम व्यास ने स्काउट के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। स्काउट सहयोगी अशोककुमार, मलाराम व आसिफ इकबाल ने भी अपनी प्रभावी भूमिका अदा की।
                          इस अवसर पर मीठाराम वैष्णव, गोपालचंद्र, दिनेशकुमार, किशनाराम जाट, रामसिंह, सुरेशकुमार नामा सहित शारीरिक शिक्षक बंधु व अन्य स्थानीय विद्यालय के स्टाफ की उपस्थिति में स्वच्छता संबधी विभिन्न रोचक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

Related posts

त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के संभागीय अध्यक्ष भूपेंद्र पंड्या का अभिनंदन, 28 दिसंबर को महासम्मेलन

Padmavat Media

सादड़ी में ईमानदारी की गूंज! थानाधिकारी हनवन्त सिंह सोढ़ा और पवन जैन पदमावत की ऐतिहासिक मुलाकात

Padmavat Media

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लसाड़िया आकर करेंगी अपने भाई की मूर्ति का अनावरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!