Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

भामाशाह खतुरिया ने स्कूली बच्चों को बांटी स्टेशनरी व बैठने के लिए दी दरियां-चटाई, प्रभावी शिक्षण के लिए दिया ग्रीन बोर्ड

Reported By : Padmavat Media
Published : July 26, 2022 5:10 PM IST

भामाशाह खतुरिया ने स्कूली बच्चों को बांटी स्टेशनरी व बैठने के लिए दी दरियां-चटाई, प्रभावी शिक्षण के लिए दिया ग्रीन बोर्ड

उदयपुर। उदयपुर शहर के प्रतिष्ठित मार्बल व्यवसायी एवं समाजसेवी अजय खतुरिया ने मंगलवार को शहर के गिर्वा क्षेत्र के काया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरफलाया में स्कूली बच्चों को स्टेशनरी वितरित की। भामाशाह के रूप में विद्यालय पहुंचे अजय ने विद्यालय में बच्चों के बैठने हेतु दरिया व चटाई तथा शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु ग्रीन बोर्ड भी प्रदान किया। इस अवसर पर अजय ने विद्यार्थियों को पढ़लिख कर आगे बढ़ने एवं नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही विद्यालय परिवार को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी उनकी तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने समाजसेवी अजय का स्वागत किया और इस सहयोग के लिए आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि समाज सेवा में अग्रणी रहने वाले अजय खतुरिया एक रक्तदाता भी है और इन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेख में सेवा करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Related posts

पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण महोत्सव मनाया

Padmavat Media

उदयपुर संभागीय आयुक्त रहे सलूंबर जिले के दौरे पर

Pavan Jain Padmavat

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के उदयपुर जिला के सिपुर से सूचना प्रकोष्ठ के सदस्य बने प्रकाश पटेल

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!