Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित

Reported By : Padmavat Media
Published : September 29, 2024 6:14 PM IST

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर । हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी वर्मा ने किशोरियों को माहवारी एवं किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों को लेकर विस्तार से जानकारी दी और उनकी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया। डॉ. गांधी ने इस अवसर पर भावनात्मक, शारीरिक, और मानसिक रूप से बच्चों को मजबूत बनाने के लिए जागरूकता अभियान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे मासिक धर्म से जुड़ी जागरूकता किशोरियों के लिए आवश्यक है और इससे वे अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का बेहतर ध्यान रख सकती हैं। इसके साथ ही, किशोरियों को माहवारी के दौरान अपनाए जाने वाले स्वास्थ्य और स्वच्छता उपायों पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सीएसआर हेड देबारी अरुणा चीता, सीएसआर अधिकारी राधिका खेरिया, डिप्टी सिक्युरिटी हेड देबारी अंकिता साहू, लेडीज क्लब अध्यक्ष मनीषा शर्मा, सीएसआर समन्वयक मोतीलाल शर्मा, पन्नालाल मेघवाल, सखी टीम लीडर हितेष शर्मा, फेडरेशन मैनेजर ममता कुँवर देवड़ा, फील्ड समन्वयक जशोदा सरगरा, समुह सखी मधु नागदा, नाथीबाई, रीना शक्तावत, प्रेमशंकर शर्मा, लक्ष्मीलाल मेघवाल, प्रेम मेघवाल सहित कई अन्य फील्ड समन्वयक मौजूद थे। सत्र के अंत में उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की ओर से सभी किशोरियों को बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड वितरित किए गए। साथ ही, डॉ. राजश्री गांधी वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related posts

सुरक्षित मातृत्व, सर्वाइकल कैंसर, बांझपन और रजोनिवृत्ति विषयों पर पुस्तिकाओ का विमोचन

पंचायत समिति सराड़ा के सभागार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का खंड स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस समारोह आयोजित किया

Padmavat Media

जनजाति क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देगी सखियों की बाड़ी परियोजना

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!