Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

क्षत्रिय रावत राजपूत परिषद की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा

Reported By : Padmavat Media
Published : August 3, 2022 5:27 PM IST

क्षत्रिय रावत राजपूत परिषद की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा

हुकम सिंह मण्डावर प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत

राजसमंद । मगरे क्षेत्र की सामाजिक संस्था क्षत्रिय रावत राजपूत परिषद के विचार मंडल की बैठक रविवार को आशापुरा माता परिसर ब्यावर में आयोजित हुई जहां संगठन के पुर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व.जयेंन्द्र सिंह टोगी को श्रद्धांजलि दी गयी ।बैठक मे संस्थापक सतवीर सिंह लगेतखेड़ा ने विचार व्यक्त करते हुए भीम निवासी ऐडवोकेट हेमेंद्र सिंह को संस्था की कमान सौंपी गयी साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की गयी ।इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

नवकार्यकारीणी घोषित

प्रदेश मीडीया प्रभारी मण्डावर निवासी हुकम सिंह चौहान ने बताया की अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह चौहान नंदावट ने संस्थापक ठाकुर सतवीर सिंह लगेतखेड़ा एवं विचार मंडल की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यकारिणी घोषणा की जिसमें उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह धामावत, श्रवण सिंह मसूदा, ओंकार सिंह फौजी, वरिष्ठ महामंत्री भगवान सिंह सुजावत, महामंत्री विक्रांत सिंह रावत, धर्मेंद्र सिंह लोटियाना, जसवंत सिंह मंडावर, पूरन सिंह कुराबड, अशोक सिंह चौहान अजमेर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत शाहपुरा, प्रदेश मंत्री आनंद सिंह नरबदखेड़ा, महेंद्र सिंह लगेतखेड़ा, नाहर सिंह भोपालगढ़ विनोद सिंह मालावत उदयपुर, आनंद सिंह बॉक्सर चित्तौड़गढ़, भगवत सिंह सुजावत भीम, प्रदेश संगठन मंत्री कल्याण सिंह चौहान कुंभलगढ़, टील सिंह उदयपुर, प्रदेश विधि सलाहकार भगवत सिंह ब्यावर श्रवण सिंह पाली, प्रदेश प्रचार मंत्री लक्ष्मण सिंह रानेला, प्रदेश ,प्रदेश प्रवक्ता पवन सिंह कोटडा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कुशाल सिंह टॉडगढ़ की घोषणा की गई।

ये रहे उपस्थित – विचार मण्डल की बैठक में पृथ्वी सिंह भोजपुरा, संस्थापक सतवीर सिंह लगैतखेड़ा, प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह चौहान, विक्रान्त सिंह रावत, श्रवण सिंह मसूदा, सुरेन्द्र सिंह सेंदड़ा, सूरज प्रताप सिंह राजियावास, कुलदीप सिंह रावला का बाड़िया, अजय सिंह भीम, किशोर सिंह सिंह, रिछपाल सिंह चौहान उपस्थित रहें।

Related posts

Early Marriage Tips: शादी नहीं हो रही? ये उपाय करते ही पूरी हो जाएगी सच्‍चे जीवनसाथी की तलाश! तुरंत आजमाएं

Padmavat Media

मेवल क्षेत्र में पैंथर के आतंक का अंत, बकरे के शिकार में खुद हुआ शिकार!

Padmavat Media

उदयपुर ब्यूरो चीफ विकास कुमार मीणा के साथ हुई हाथापाई व हमला करने का प्रयास शहीद भगत सिंह प्रेस एसोसिएशन राजस्थान ने इस घटना की निंदा करते हुए तुरंत गिरफ्तार करके कार्रवाई की मांग की

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!