Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांस्टेबल भुराराम सारण ने रक्तदान कर बचाई जान।

Reported By : Padmavat Media
Published : October 27, 2022 6:58 PM IST
Updated : October 27, 2022 7:28 PM IST

कांस्टेबल भुराराम ने रक्तदान कर बचाई जान।

 

भुराराम कांस्टेबल ने रक्तदान करने पर मेवल क्षेत्र के लोगो ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। 

 

उदयपुर। कहते है की मनुष्य एक दूसरे मनुष्य के ही काम आता है वैसे ही एक महिला पथरी बीमारी से ग्रसित थी। चिकित्सक के परामर्श से आपातकाल में खून की कमी जाहिर की । दांतरड़ी निवासी रतनी बाई पत्नी मोगा मीणा (50) वर्षीय पथरी की गंभीर बीमारी से महाराणा भूपाल हॉस्पिटल उदयपुर में कैंसर वार्ड में भर्ती थे। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने खून की कमी जाहिर करते हुए आपातकालीन में मांग की,जिसको लेकर कॉस्टेबल भगवान लाल मीणा दांतरड़ी ने सोशल मीडिया पर एसएमएस डाला। गनीमत से भुराराम सारण निवासी बाड़मेर हाल थाना कुराबड़ (उदयपुर)के कांस्टेबल पद पर कार्यरत ने संदेश देखते ही आपातकाल में एमबी हॉस्पिटल पहुंचकर रक्तदान देकर एक वृद्धा की जान बचाई। भुराराम ने सभी को रक्तदान करने की अपील की, इसको लेकर मेवल क्षेत्र और परिवार वालो ने सोशल मीडिया पर बधाई अर्पित की।

Related posts

श्री लक्ष्मीनारायण भगवान ठाकुर जी का अन्नकूट महोत्सव एक दिसम्बर को

Padmavat Media News

सुभाष सर्कल पर 51 फ़ीट की होली का होगा दहन,

Pavan Jain Padmavat

उदयपुर में पर्यटन सूचना पट्टों की बदहाली: जिम्मेदार कब जागेंगे ??

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!