Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसारराजस्थानराज्य

अडिंदा में श्री पार्श्वनाथ – पद्मावती विधान ध्वजारोहण के साथ शुरू

Reported By : Padmavat Media
Published : September 26, 2022 9:46 PM IST

अडिंदा में श्री पार्श्वनाथ – पद्मावती विधान ध्वजारोहण के साथ शुरू

कुराबड़।निकटवर्ती अतिशय क्षेत्र अडिंदा पार्श्वनाथ में नवरात्रि के उपलक्ष में नव दिवसीय श्रीपार्श्वनाथ पद्मावती विधान सोमवार को ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ ।प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि ध्वजारोहण पवन कुमार सरोजबाला बोहरा परिवार लोहारिया व पत्रिका का विमोचन सुभद्रादेवी सोहनलाल डांगरा परिवार ने किया। प्रातः मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ के पंचामृत अभिषेक पश्चात शांतिधारा ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश हिसावत मुम्बई, शंकरलाल कुरावत, कुराबड़, सौधर्म इंद्र पंवन कुमार बसंतलाल वोरा लोहारिया ने की। दोपहर में प्रतिष्ठाचार्य कमलेश सिंघवी के निर्देशन में श्री पार्श्वनाथ पद्मावती विधान मंडप की शुद्धि, देवागम विधि, पंच मंगल कलश स्थापना कर सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा के बाद नव देवता पूजन की गई। संगीतकार भरत कुमार एंड पार्टी भोपाल के भक्तिमय स्वर लहरियों के साथ भक्ति नृत्य करते हुए श्रावक श्राविकाओ ने विधान की प्रथम पूजा कर मंडप पर पद्मावती माता के सहस्रनाम की आराधना करते हुए 100 अर्घ्य श्रीफल सहित अर्पित किए ।ट्रस्ट कमेटी द्वारा दानदाताओ का स्वागत किया गया। सांयकाल में श्रीजी व पद्मावती माताजी की आरती की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश हिंसावत, कोषाध्यक्ष कमल सागोटिया ,सचिव अनिल अखावत , उपाध्यक्ष प्रवीण संगावत, सह कोषाध्यक्ष शांतिलाल भदावत, अजीत मानावत, अमित लोलावत ,सत्येंद्र टीमरवा सहित सैकड़ों श्रावक श्राविकाये मौजूद थे।

Related posts

उदयपुर होटल उद्योग की बड़ी अपील: 10 वर्षीय नगर निगम लाइसेंस नीति लागू करने हेतु मुख्यमंत्री को तात्कालिक पत्र

Padmavat Media

उदयपुर की सफाई व्यवस्था और आवारा पशु समस्या को लेकर यशवर्धन राणावत ने ज़िला कलेक्टर से की मुलाक़ात, त्वरित कार्रवाई की मांग

Padmavat Media

ईन्टालीखेडा मे अंत्योदय फाउंडेशन ने 50 बुजुर्गो हेतु स्टील की वाकिंग स्टीक्स की भेट 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!