Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
देशनई दिल्ली

कलम से क्रांति की राह बनाने वाला युवा: पवन जैन पदमावत को मिला राष्ट्रीय वैदिक हिंदू संगठन भारत का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पद

Reported By : Padmavat Media
Published : June 20, 2025 12:18 AM IST
Updated : June 20, 2025 12:19 AM IST

कलम से क्रांति की राह बनाने वाला युवा: पवन जैन पदमावत को मिला राष्ट्रीय वैदिक हिंदू संगठन भारत का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पद

सत्य, सेवा और संकल्प से समाज को दिशा देने वाले कर्मशील राष्ट्रसेवक को मिली नई जिम्मेदारी | पत्रकारिता को बना दिया जनसेवा का सशक्त माध्यम

नई दिल्ली । जब इरादे बुलंद हों, तो उम्र और कद मायने नहीं रखते। यही सिद्ध किया है पवन जैन पदमावत ने एक ऐसा नाम जो आज देशभर में निडर पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। वैदिक विचारधारा, राष्ट्रधर्म और जनसेवा के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर सक्रिय रहने वाले पवन जैन पदमावत को राष्ट्रीय वैदिक हिंदू संगठन भारत का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल गहलोत द्वारा जारी की गई, जिसमें उनकी राष्ट्रनिष्ठा, वैचारिक स्पष्टता और संगठनात्मक दक्षता को देखते हुए यह महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

पवन जैन पदमावत को देश के विभिन्न हिस्सों में एक जुझारू पत्रकार, संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ता और विचारशील राष्ट्रसेवक के रूप में व्यापक पहचान प्राप्त है। महाराष्ट्र, राजस्थान सहित अनेक राज्यों में सूचना के अधिकार, भ्रष्टाचार विरोध, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उन्होंने कई सफल जनहित पहलें की हैं।

वे वर्तमान में पदमावत मीडिया के प्रधान संपादक हैं। उनके नेतृत्व में यह मीडिया संस्थान न रिश्वत लेंगे, न रिश्वत देंगे जैसे मूल्यों को लेकर पत्रकारिता को जनजागरण का माध्यम बना रहा है। उनके लिए पत्रकारिता मात्र पेशा नहीं, बल्कि एक सामाजिक मिशन है।

महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता विशेष उल्लेखनीय है। पवन जैन पदमावत सदैव नारी सम्मान और सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। साथ ही वे आमजन की समस्याओं और शिकायतों का समाधान संबंधित विभागों के माध्यम से करवाकर समाज में विश्वास और न्याय की मिसाल बन चुके हैं।

उनकी भूमिका सिर्फ मीडिया तक सीमित नहीं है। वे एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, तथा उपभोक्ता सुरक्षा संगठन के बोर्ड ऑफ एडवाइजर जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए राष्ट्रव्यापी सक्रियता के साथ कार्यरत हैं।

पवन जैन पदमावत को आज के युवा नेतृत्व का आदर्श माना जा रहा है, जो मंचों से ज्यादा ज़मीन पर परिवर्तन की मिसाल बन रहे हैं। उनके लेख, उनके विचार और उनकी आवाज़ आम जनता के दिल की बात बन चुकी है। वे दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर रह चुके हैं और एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड से सम्मानित भी हो चुके हैं, जो उनके कार्यों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मान्यता का प्रमाण है।

उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और देशभर के पत्रकारों व जनसेवकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। शुभकामनाओं के बीच पदमावत ने कहा मेरी कलम का हर शब्द राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित है। यह दायित्व मेरे लिए पद नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। वैदिक संस्कृति, सत्य और राष्ट्रहित की भावना को जन-जन तक पहुँचाना ही मेरा संकल्प है।

आज जब समाज दिशाहीनता के दौर से गुजर रहा है, तब पवन जैन पदमावत जैसे युवा एक आशा की किरण बनकर उभरे हैं। जिनकी सोच में आदर्श है, कर्म में आग है, और कलम में परिवर्तन की शक्ति।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारने की घटना की क्राइम ब्रांच करेगी जांच, हालचाल लेने CM पहुंचे अस्‍पताल

Padmavat Media

बीसीआई संस्थापक मुकेश माधवानी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Padmavat Media

पवन जैन पदमावत बने भ्रष्टाचार के खिलाफ दीवार, समाज सेवा और महिला सुरक्षा के अद्वितीय प्रहरी!

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!