पदमावत मीडिया
पदमावत मीडिया की स्थापना वर्ष 2014 में एक स्पष्ट उद्देश्य के साथ की गई थी पत्रकारिता को उस मूल रूप में पुनर्स्थापित करना, जहाँ सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व सर्वोपरि हो। पदमावत मीडिया केवल एक समाचार संस्था नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है जो सच्चाई को निर्भीकता से सामने लाने में विश्वास रखता है। हमारा सिद्धांत है “ना रिश्वत लेंगे, ना रिश्वत देंगे”, और यही विचार हमारे हर संवाद, हर रिपोर्ट और हर निर्णय में प्रतिबिंबित होता है।
आज पदमावत मीडिया बना भारत का नंबर वन हिंदी न्यूज़ मीडिया देशभर में हमारे लाखों पाठक और दर्शक, हमारी ईमानदार पत्रकारिता का प्रमाण हैं। हम न केवल खबर देते हैं, बल्कि खबरों के पीछे की ज़िम्मेदारी को भी उजागर करते हैं।
पदमावत मीडिया एक स्वतंत्र और निडर समाचार संस्था है, जो तीन प्रमुख माध्यमों से समाज को जागरूक और सशक्त बनाने में सतत कार्यरत है दैनिक डिजिटल समाचार पत्र, वेब न्यूज़ पोर्टल, और वेब न्यूज़ चैनल। हमारा फोकस केवल तात्कालिक घटनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि हर खबर के पीछे छिपी सच्चाई, सामाजिक प्रभाव और जनहित को उजागर करना है।
हमारी रिपोर्टिंग का दायरा राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों स्तरों पर फैला है। हमारे संवाददाता संपूर्ण भारत देश में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जो ज़मीनी सच्चाई तक पहुँचने में माहिर हैं और हर क्षेत्र से विश्वसनीय खबरें हम तक पहुँचाते हैं।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का व्यापार नहीं, बल्कि लोकतंत्र का एक सशक्त स्तंभ है। जब अधिकांश मीडिया संस्थान TRP और प्रायोजित प्रचार में उलझे हैं, तब पदमावत मीडिया ने सच्ची, स्पष्ट और निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल पेश की है। हम उन खबरों को प्राथमिकता देते हैं जो जनता की आवाज़ हैं, जिन्हें अक्सर दबा दिया जाता है या अनदेखा कर दिया जाता है।
पदमावत मीडिया एक न्यूज़ मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसने 25 अगस्त, 2014 को मुंबई से अपनी यात्रा शुरू की थी।
पदमावत मीडिया का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है, जहाँ से हमारी तकनीकी, संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम पूरे भारत में सक्रिय है। हम हर खबर को तथ्यों की कसौटी पर कसते हैं और केवल वही प्रकाशित करते हैं जिस पर जनता भरोसा कर सके। हमारी रिपोर्ट केवल पंक्तियाँ नहीं होतीं, वे सवाल भी खड़ी करती हैं और जवाब भी माँगती हैं।
हमारी वेबसाइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर महत्वपूर्ण खबर और बड़ी घटना तुरंत पाठकों तक पहुंच सके।
हमारी वेबसाइट है: http://www.padmavatmedia.in
– जहाँ हर खबर जिम्मेदारी के साथ प्रकाशित की जाती है, और पाठकों को यह विश्वास दिया जाता है कि अगर खबर पदमावत मीडिया पर है तो वह सच है।
पदमावत मीडिया – जहाँ पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, एक जिम्मेदारी है।

