Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

धोखाधड़ी के मामले में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : March 21, 2024 10:30 PM IST

धोखाधड़ी के मामले में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

सलूम्बर ।  जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव 2024 एवं जिले मे चलाये जा रहे स्थाई वारण्टीयो की गिरफ्तारी के अभियान के तहत व अशोक बुटोलिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सलूम्बर के सुपरविजन मे एवं हितेश मेहता वृताधिकारी, वृत सलुम्बर के निर्देशन में थानाधिकारी थाना झल्लारा धर्मेन्द्रसिंह वाघेला के सुपरविजन में टीम द्वारा धोखाधड़ी के मामले मे फरार स्थाई वारण्टी गोतम लाल उर्फ गमाना मीणा पिता भेरीया मीणा उम्र 39 वर्ष निवासी नई बस्ती गामडी थाना निठाउवा जिला डूंगरपुर को तकनीकी व मुखबीरान की मदद से गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया। जो न्यायिक अभिरक्षा में है। स्थाई वारण्टी पुलिस थाना निठाउवा टीम जिला डुगरपुर का हिस्ट्रीशीटर हो सकुनत से फरार चल रहा था । टीम सदस्य (विशेष भूमिका) हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल भरतराज सिंह, कांस्टेबल गुलशन की टीम द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

Related posts

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा सराडा ने किया ऐलान कॉलेज की सीट बढ़ाओ नहीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Padmavat Media

दीपदान के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

सेवा कार्यों को समर्पित रहा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

Leave a Comment

error: Content is protected !!