Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, कार में मिला 23 लाख रुपए कीमत का 151 किलो से अधिक अफीम डोडा चूरा जप्त

Reported By : Padmavat Media
Published : February 13, 2025 8:21 PM IST

प्रतापगढ़ जिले में थाना जलोदा जागीर पुलिस की कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, कार में मिला 23 लाख रुपए कीमत का 151 किलो से अधिक अफीम डोडा चूरा जप्त

जयपुर । प्रतापगढ़ जिले की जलोदा जागीर थाना पुलिस ने नाकाबंदी में एक स्विफ्ट कार से तस्करी कर ले जाया जा रहा 151 किलो 480 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर आरोपी श्याम लाल पुत्र डालुजी जाति माली उम्र 49 साल निवासी सिंहपुरा थाना कपासन जिला चितौडगढ को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपए है।
       
एसपी विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह व वृताधिकारी वृत्त छोटीसादडी गोपाल लाल हिंडोनिया के सुपरविजन में थानाधिकारी जलोदा जागीर मांगी लाल मय टीम द्वारा बुधवार को थाने के सामने नाकाबंदी कर सघन तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक स्वीफ्ट कार आती हुई दिखाई दी।
      
कार चालक पुलिस टीम को देख हड़बड़ाहट में कार वापस घूमाने लगा। जिसे घेर कर टीम ने रोक लिया। सन्दिग्ध लगने पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो कार से प्लास्टिक के 9 कट्टों में 151 किलो 480 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। अफीम डोडा चूरा व कार जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी श्यामलाल को गिरफ्तार कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
     
इस कार्रवाई में थाना जलोदा जागीर से एसएचओ मांगी लाल, हेड कांस्टेबल पराग, नरपत सिंह, कांस्टेबल राहुल, मंजीत सिंह व चालक जयपाल सिंह शामिल थे कार्रवाई में विशेष भूमिका हेड कांस्टेबल नरपत सिंह की रही।

Related posts

राजस्थान विद्यापीठ ने भव्या राठौड़ को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की

Padmavat Media

आधुनिक संविधान के शिल्पकार थे बाबा साहेब, डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई

11वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का प्रमुख आकर्षण

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!