Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

गुजरात के मेहसाणा में सोने-चांदी की चोरी का आरोपी निम्बाहेड़ा से गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : November 28, 2025 9:54 AM IST
Updated : November 28, 2025 9:54 AM IST

गुजरात के मेहसाणा में सोने-चांदी की चोरी का आरोपी निम्बाहेड़ा से गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ । गुजरात के मेहसाणा जिले में एक वर्ष पूर्व घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में वांछित आरोपी नरेंद्र कंजर को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के बाद आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर क्राइम ब्रांच मेहसाणा की टीम को सिपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार उदयपुर रेंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ जारी है। इसी क्रम में कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि थाना वीजापुर, जिला मेहसाणा में वर्ष 2024 में दर्ज चोरी प्रकरण का नामजद आरोपी नरेंद्र कंजर वर्तमान में निम्बाहेड़ा क्षेत्र में छिपा हुआ है।

सूचना की पुष्टि होने पर एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के मार्गदर्शन में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में कांस्टेबल वीरेंद्र, सुमित, ज्ञानप्रकाश और देवेंद्र शामिल थे। मुखबिर सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने 32 वर्षीय नरेंद्र कंजर पुत्र कालू कंजर निवासी विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़ को दबोच लिया।

निम्बाहेड़ा पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ एवं दस्तावेज़ी कार्रवाई के बाद आरोपी को मेहसाणा क्राइम ब्रांच टीम के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related posts

डूंगला नवनियुक्त थानाधिकारी गोवर्धन सिंह भाटी का राष्ट्रीय मंसुरी समाज ने किया अभिनंदन

Padmavat Media

बावलवाडा क्षेत्र एकत्रित हुवा एक मंच पर, अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

डूंगरपुर के शिक्षक रामकिशन बामणिया ने कोटड़ा के सूरा विद्यालय में  भेंट की स्मार्ट टीवी

Leave a Comment

error: Content is protected !!