Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

राजसमंद जिले में थाना कांकरोली पुलिस की कार्रवाई : चाइनीज मांझा बेचते एक गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : January 15, 2025 9:46 AM IST
Updated : January 15, 2025 10:16 AM IST

राजसमंद जिले में थाना कांकरोली पुलिस की कार्रवाई : चाइनीज मांझा बेचते एक गिरफ्तार

कांकरोली पुलिस ने धातु निर्मित चाइनीज मांझे की 10 चरखी बरामद की

राजसमंद । जिले में पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझा से होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर चाइनीज मांझा जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया। कांकरोली पुलिस थानाधिकारी हनवन्त सिंह सोढ़ा के अनुसार पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के आदेशानुसार जिले में धातु निर्मित चाईनीज मांझा बेचने की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

इस क्रम में डीएसपी विवेक सिंह के निर्देशन में कांकरोली पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। इस दौरान थाना सर्कल में मालनिया चौक स्थित नॉवेल्टी शू पैलेस से ब्रजेश मोची (36) पुत्र दिलीप कुमार को चाइनीज मांझा बेचते हुए पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर धातु निर्मित चाइनीज मांझा के कुल 10 चरखे बरामद किए।

कांकरोली पुलिस की टीम में थानाधिकारी हनवन्त सिंह सोढ़ा, एएसआई निर्भय सिंह, हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह, विनोद, कॉन्स्टेबल नरेन्द्र व पुष्कर शामिल थे।

Related posts

दिल्ली में आयोजित 7th BW होटेलियर अवार्ड्स IHA-2023 में वर्ष के नेशनल – हेड ऑफ आईटी बने नरेंद्र सिंह राव

Padmavat Media

अपने जीवन को स्वर्णिम बनाने के लिए नशा मुक्त रहने का संकल्प लें युवा : राजपुरोहित 

Padmavat Media

नुक्कड नाटक एवं स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को किया जागरूक

Leave a Comment

error: Content is protected !!