Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

अनुरंग 2026 उत्सव में झलकी प्रतिभा और संस्कृति, पाहेर विश्वविद्यालय में रंगारंग आयोजन

Reported By : Padmavat Media
Published : March 19, 2026 11:12 AM IST

वार्षिक उत्सव | अनुरंग 2026

“अनुरंग 2026” वार्षिक उत्सव में झलकी प्रतिभा, संस्कृति और रचनात्मकता की रंगीन छटा

उदयपुर। पाहेर विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव “अनुरंग 2026” का आयोजन उत्साह, उल्लास और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेल गतिविधियों की बहार रही, जहां विद्यार्थियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. हेमंत कोठारी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि के रूप में होटल प्रबंधन संकाय के निदेशक प्रो. वी. के. भदौरिया उपस्थित रहे। डीन डॉ. टी.पी. आमेटा ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया।

साहित्यिक व रचनात्मक गतिविधियों में उमंग
उत्सव में कविता पाठ प्रमुख आकर्षण रहा, जिसमें प्रेरक सिंह उदावत ने प्रथम, शिवांगम चौबीसा ने द्वितीय और धनंजय सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में डिम्पल, कनिष्क, श्रेया पांडे और अर्चना यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मकता ने सभी को प्रभावित किया।

खेल गतिविधियों में दिखा जोश
स्पून रेस में किरण चौधरी, निर्जला डांगी और स्नेह राजपुरोहित विजेता रहे। चेयर रेस में हिमांशी राठौड़, निर्जला डांगी और अश्विनी भाटी ने स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में अश्विनी भाटी प्रथम एवं गरिमा मित्तल द्वितीय स्थान पर रही।

सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां
सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा। एकल नृत्य में ईशान वैष्णव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि समूह नृत्य में चंचल यदुवंशी, गायत्री कुंवर एवं हेमलता मेनारिया प्रथम रहे। द्वितीय स्थान हिमांशी राठौड़ एवं गरिमा मित्तल तथा तृतीय स्थान मालविका एंड ग्रुप को मिला।

संगीत प्रतियोगिता में धनंजय सिंह प्रथम, करण द्वितीय एवं कोमल तृतीय स्थान पर रहे। देशभक्ति, लोक एवं फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को संगीतमय बना दिया।

फैशन परेड में आधुनिकता का आकर्षण
फैशन परेड में पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति शैली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मिस्टर एवं मिस अनुरंग 2026 का खिताब कृष्णा और हेमलता मेनारिया ने जीता।

सुव्यवस्थित आयोजन, भव्य समापन
कार्यक्रम में शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा मंच संचालन, सजावट एवं व्यवस्थाओं का उत्कृष्ट संचालन किया गया। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

दो दिवसीय “अनुरंग 2026” उत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।

रिपोर्ट | पदमावत मीडिया

Related posts

अब सिर्फ भगवान दास नहीं… कहिए डॉ. भगवान दास!

Padmavat Media

दो दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का प्रथम दिन योग शिक्षक  – रेगर

Padmavat Media

सराड़ा तहसीलदार कृति भारद्वाज ने किया पदभार ग्रहण।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!