Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

राज्यपाल बागडे से देवनानी की शिष्टाचार भेंट, राजस्थान दिवस पर दी शुभकामनाएं

Reported By : Padmavat Media
Published : March 19, 2026 11:39 AM IST

राज्यपाल | विधानसभा अध्यक्ष

राज्यपाल बागडे से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की शिष्टाचार भेंट, राजस्थान दिवस की दी शुभकामनाएं

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकभवन पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान देवनानी ने राज्यपाल को राजस्थान दिवस एवं भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया।

राज्यपाल ने भी विधानसभा अध्यक्ष को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा भी हुई।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल पर आधारित पुस्तक संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल बागडे ने इस पुस्तक की सराहना करते हुए विधानसभा में किए गए नवाचारों और निर्णयों को सराहनीय बताया।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने देवनानी को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में प्रदान की गई विद्या वाचस्पति उपाधि के लिए भी बधाई दी।

इस भेंट को लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संसदीय मूल्यों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्ट | पदमावत मीडिया

Related posts

Doctors Day पर स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा, SMS अस्पताल में बनाया जाएगा डॉक्टर्स मेमोरियल

Padmavat Media

महाराणा भूपाल राजकीय महाचिकित्सालय में पवन कुमार जैन (दोसी) को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष सम्मान

Padmavat Media

जैन मुनि की हत्या के विरोध में सलूंबर में उमड़ा जन आक्रोश,समस्त हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!