Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआं खेल रहे 18 जुआंरियों को नाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : May 3, 2024 4:35 AM IST

ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआं खेल रहे 18 जुआंरियों को नाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

उदयपुर । जिले की नाई थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्यवाही में ताश के पत्तों पर जुआं खेल रहे 18 जुआंरियो को गिरफ्तार कर दाव पर लगे करीब 1 लाख रुपये जब्त किए हैं। एसपी योगेश यादव ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत डीएसटी को मिली सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह मेंवाडा व सीओ गजेंद्र सिंह राव के सुपरविजन एवं एसएचओ नाई नरपत सिंह व डीएसटी के हैड कांस्टेबल अखिलेश के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई है। थाना क्षेत्र में ताश के पत्तों पर रुपयों का दाव लगा रहे 18 जुआंरियों को गिरफ्तार किया जाकर दाव पर लगे रुपए जब्त किए गए।

इन्हें किया गिरफ्तार

टीम ने दबिश देकर मौके से आरोपी अयूब हुसैन, मोहम्मद वसीम व महेश निवासी थाना धान मंडी, इरफान पठान, साकिर, आसिफ, शोएब, शाहिद, फिरोज, सोनू खान, सद्दाम व शाहरुख निवासी थाना अम्बामाता, अमृत, पन्नालाल, माधु, धनराज एवं शुभम निवासी नाई तथा देवेंद्र निवासी थाना सूरजपोल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 3 हजार 370 रुपये जब्त किए गए।

Related posts

बधौली चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह चार वारंटीओ को किया गिरफ्तार

Padmavat Media

मुंबई : रिटायर्ड प्रिंसिपल को किया वीडियो कॉल, न्यूड होकर सामने आई, रिकॉर्डिंग करके शुरू किया ‘सेक्सटॉर्शन’

Padmavat Media

प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की 3 आरोपियों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

Leave a Comment

error: Content is protected !!