Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

बाबा रामदेव जी की समाधि पर भगवान दास ने परिवार संग टेका माथा, पूजारी हनुमान सिंह तंवर ने विधिवत कराई विशेष पूजा

Reported By : Padmavat Media
Published : April 4, 2025 3:59 PM IST
रामदेवरा धाम में भगवान दास अपने परिवार संग बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन करते हुए, साथ में पुजारी हनुमान सिंह तंवर।

बाबा रामदेव जी की समाधि पर भगवान दास ने परिवार संग टेका माथा, पूजारी हनुमान सिंह तंवर ने विधिवत कराई विशेष पूजा

रामदेवरा (जैसलमेर)। राजस्थान के प्रसिद्ध लोक देवता बाबा रामदेव जी की समाधि स्थल पर बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला, जब एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के राजसमंद जिला युवा सेल के महासचिव भगवान दास अपने परिवार सहित पावन धाम पहुंचे। बाबा की समाधि पर उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

रामदेवरा धाम के वरिष्ठ पुजारी हनुमान सिंह तंवर ने भगवान दास और उनके परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें पारंपरिक तरीके से चंदन का शुभ टीका लगाया और विशेष पूजन-अर्चना संपन्न करवाई। पूजा के दौरान बाबा के भजनों की मधुर ध्वनि गूंज उठी और पूरा परिवार भक्तिभाव में लीन हो गया।

पूजन उपरांत भगवान दास ने कहा, “बाबा रामदेव जी की कृपा से समाज में सत्य, ईमानदारी और न्याय की रक्षा करने की प्रेरणा प्राप्त होती है। हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए सदैव समाज सेवा में तत्पर रहना चाहिए।”

इस धार्मिक यात्रा के दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने बाबा रामदेव जी के चरणों में नतमस्तक होकर देश-समाज की उन्नति और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इस भक्तिमय क्षण को देखा और बाबा रामदेव जी की महिमा का गुणगान किया।

Related posts

बरवाड़ा में महिला जागरूकता सत्र: कानूनी अधिकारों और महिला सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

Padmavat Media

गृहमंत्री अमित शाह की सभा मे धरियावद विधानसभा से पहुचीं सबसे अधिक जनसंख्या……..

गुणों को ग्रहण कर सम्यक दर्शन प्राप्त करें : साध्वी जयदर्शिता श्रीजी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!