Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

ऊँट उत्सव 2026 में एसकेआरएयू की स्टॉल को तीसरा स्थान, उन्नत कृषि तकनीकों का प्रभावी प्रदर्शन

Reported By : Padmavat Media
Published : January 11, 2026 2:06 PM IST

ऊँट उत्सव प्रदर्शनी में एसकेआरएयू की स्टॉल को मिला तीसरा स्थान

उन्नत कृषि एवं पशुपालन तकनीकों का प्रभावी प्रदर्शन

बीकानेर । जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऊँट उत्सव 2026 के दूसरे दिन भाकृअनुप–राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र के कैमल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में कृषि एवं पशुपालन व्यवसाय कल्याणार्थ उन्नत तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की स्टॉल ने उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विश्वविद्यालय की ओर से प्रदर्शनी में उन्नत वैज्ञानिक कृषि तकनीकों, आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी, कृषि आधारित उद्यमों तथा नवाचार से जुड़े विभिन्न उत्पादों का प्रभावी ढंग से प्रदर्शन किया गया। स्टॉल पर किसानों और पशुपालकों को नवीन तकनीकों की जानकारी देने के साथ ही व्यावहारिक समाधान भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों एवं विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर राजेंद्र बाबू दुबे ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां विश्वविद्यालय में विकसित अनुसंधान एवं तकनीकों को किसानों और पशुपालकों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार नवाचार आधारित सहभागिता बनाए रखने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि ऊँट उत्सव के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शनी में कृषि एवं पशुपालन से जुड़े विभिन्न संस्थानों द्वारा भाग लिया गया, जिसमें राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र परिसर में आयोजित यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

Related posts

आईसीआईसीआई फाउंडेशन की तरफ से सर्सिया ग्राम पंचायत में मनाया गया-विश्व पर्यावरण दिवस

Padmavat Media

वृद्ध आक्षम मे आयोजित हुआ समकित अन्नप्रसादम

Padmavat Media

सहेली नगर वार्ड 3 में कूड़े का अघोषित डंपिंग पॉइंट, प्रशासन की बेखबरी और उदासीनता

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!