Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

भगवान महावीर स्वामी का मनाया जन्म कल्याणक पर्व

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 23, 2024 10:21 PM IST

भगवान महावीर स्वामी का मनाया जन्म कल्याणक पर्व 

भीनमाल । जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2623 वां जन्म कल्याणक पर्व शहर में जैन समाज के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया । मिडिया प्रभारी माणकमल भण्डारी ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर्व के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। महावीर स्वामी जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा रथ लवाजमा के साथ जयकारो लगाते सैकडों श्रावक-श्राविकाएँ इस शोभायात्रा में सम्मिलित हुए । भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर्व पर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शोभायात्रा आयोजन स्थल पहुँच धर्म सभा में परिवर्तित हुई। जैन साध्वी म सा ने अपने प्रवचन में भगवान महावीर के सिद्वांतों का वर्णन करते हुए उनके मार्ग पर चलने की सीख दी। शाम को 108 दीपक की महाआरती का आयोजन किया गया। भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक पर्व पर शहर ही नहीं आस-पास के हजारो श्रद्धालुओं ने भी समारोह में भाग लिया।

Related posts

नेशनल हाईवे 927 ए पर बाइक और पिकअप की जोरदार भिडंत, बाइक सवार युवकों में एक की मौके हुई मौत

5 साल बाद डूंगरपुर से अहमदाबाद के बीच चली ट्रेन डेमू ट्रेन से 83 यात्रियों ने किया सफर, 25 स्टेशनों पर होगा ठहराव

Padmavat Media

सिरदर्द की टेबलेट देने के बहाने 16 साल की नाबालिग से होटल मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!