Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

वीरपुरा से चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवानासंवाददाता

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 28, 2024 8:20 PM IST

वीरपुरा से चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवानासंवाददाता

ईश्वरलाल सुथार

सलूंबर । जिले के ब्लाॅक वीरपुरा और कंतोड़ा गाँव से करीब 32 यात्रियों का जत्था चार धाम यात्रा के लिए रविवार को रवाना हुआ सभी तीर्थ यात्रियों ने सर्वप्रथम श्री गातोड़ जी मंदिर में पूजा अर्चना कर मंगलमय यात्रा के लिए कामना की उसके बाद महाप्रसादी ग्रहण की इस दौरान ग्रामवासी, परिवारजन, समाजजनों ने सभी यात्रियों पर पुष्प वर्षा और माला पहनाकर जत्थे को धूमधाम गाजे बाजे के साथ रवाना किया। तीर्थयात्रियों का जत्था क्रमशः हरिद्वार, ऋषिकेश, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ पहुंचेगा। वहीं संपूर्ण उत्तर भारत के तीर्थ स्थलों में क्रमश- मथुरा, काशी,गया, प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार और विश्वनाथ मंदिर का दर्शन तथा भ्रमण करेंगे । इसके बाद तीर्थयात्रियों का जत्था पुनः लौटेगा। इस तरह करीब 40 दिन की चार धाम यात्रा रहेगी सभी यात्रियों की।

Related posts

भगवान ऋषभदेव जन्म जयन्ती महोत्सव “प्रथमेश 2024” का आगाज 31 मार्च से

बच्चों का जीवन खेलकूद का चिल्ड्रन फांउडेशन कार्यकर्ता

Padmavat Media

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना गरोठ ने मनाई महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

Leave a Comment

error: Content is protected !!