Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
मध्य प्रदेशशिक्षा

कलेक्टर श्री यादव ने मल्हारगढ़ में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 13, 2024 8:53 AM IST

कलेक्टर श्री यादव ने मल्हारगढ़ में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

नाहरगढ/मल्हारगढ । जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम द्वारा मल्हारगढ़ में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मल्हारगढ़ एसडीएम एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधाएं होनी चाहिए। ऐसे आंगनबाड़ी भवन जो मतदान केंद्र हैं, लेकिन वहां पर विद्युत कनेक्शन नहीं है। वहां पर तुरंत विद्युत कनेक्शन करवाए। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर छांव, पानी एवं पंखे की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। ऐसे मतदान केंद्र जहां पर मतदान प्रतिशत कम है, वहां पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप की गतिविधियां आयोजित करें। ऐसे मतदान केंद्रों के मतदाताओं को लगातार जागरूक करें। इसके साथ ही बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता जो मतदान केंद्र पर नहीं आ सकते हैं। उनको होम वोटिंग की सुविधा भी प्रदान की गई है। यह जानकारी भी मतदाता को प्रदान करें। निरीक्षण के दौरान मल्हारगढ़ एसडीएम राहुल चौहान, सेक्टर अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

श्री बागमार जैन कॉन्फ्रेंस की अल्पसंख्यक योजना के प्रदेश अध्यक्ष बने

Padmavat Media

इंदौर में किन्नर समाज में धर्मांतरण विवाद, सपना गुरु पर गंभीर आरोप

Padmavat Media

दीपाली बारेगामा को बी.एन विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि

Leave a Comment

error: Content is protected !!