Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
गुजरात

सिवाना सेवा समिति अहमदाबाद द्वारा मुमुक्षु भीकीदेवी जवाहरलालजी चोरड़िया का अभिनंदन 

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 25, 2024 9:47 PM IST

सिवाना सेवा समिति अहमदाबाद द्वारा मुमुक्षु भीकीदेवी जवाहरलालजी चोरड़िया का अभिनंदन 

अहमदाबाद । सिवाना सेवा समिति अहमदाबाद द्वारा गढ़सिवाना निवासी अहमदाबाद प्रवासी मुमुक्षु भीकीदेवी जवाहरलालजी चोरड़िया का अभिनंदन दि. 24 अप्रैल 2024 को उनके निवास स्थान पर किया गया जिसमे उपस्थित सभी सदस्यों ने संयम पथ गामिनी भीकीदेवी की खूब खूब अनुमोदना की जो 80 वर्ष की आयु में परमात्मा भाषित सर्व विरती मार्ग की ओर अग्रसर होने जा रहे है। भीकीदेवी धार्मिक प्रवृत्ति की महिला है व काफी वर्षो से उन की दीक्षा लेने की भावना थी जो अब साकार होने जा रही है । दीक्षा 28 अप्रैल को अहमदाबाद में पूज्य आचार्य भगवंत रविशेखर सूरीश्वरजी महाराज की शुभ निश्रा में आयोजित होगी । उल्लेखनीय है की भीकीदेवी के पुत्री ने भी दीक्षा ग्रहण की हुई है व साध्वीजी मृदुयशाश्रीजी म.सा. के रूप में जिनशासन को गौरवान्वित कर रही है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अमित बालड़, सचिव मुकेश चौपड़ा, कोषाध्यक्ष रणजीत कानूंगा, पूर्व अध्यक्ष रमेश बागरेचा, उपाध्यक्ष दिलीप बागरेचा, मनीष मेहता, सह कोषाध्यक्ष सुरेश बागरेचा, बोर्ड सदस्य ललित रांका, कमलेश बागरेचा आदि उपस्थित थे ।

Related posts

वॉल्वो कार इंडिया ने गुजरात में पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड लॉन्च किया है पेश है नया S90 और नया XC60 आकर्षक वॉल्वो सर्विस पैकेज के साथ XC90 पेट्रोल जल्द लॉन्च

Padmavat Media

પ્રિયંકા ચુડાસમા નિર્મિત – અભિનીત ગીત “સાંવરિયો” તમને પ્રેમ માં પાડશે..

Padmavat Media

जैन एकता संगठन के द्वारा बिस्किट व कम्बल वितरण

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!