Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
देशराजस्थान

उड़ीसा के मुख्यमंत्री माझी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई शिष्टाचार भेंट, उड़ीसा-मेवाड़ के रिश्तों पर हुआ मंथन

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : February 21, 2025 5:47 PM IST
Updated : February 23, 2025 4:42 PM IST

उड़ीसा के मुख्यमंत्री माझी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई शिष्टाचार भेंट, उड़ीसा-मेवाड़ के रिश्तों पर हुआ मंथन

उड़ीसा के मुख्यमंत्री माझी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई शिष्टाचार भेंट, उड़ीसा-मेवाड़ के रिश्तों पर हुआ मंथन

उदयपुर । उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और महाराणा प्रताप के वंशज व मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की बीच जग मंदिर पैलेस में गर्मजोशी के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ऐतिहासिक सिटी पैलेस का चित्रपट भेंट कर अभिनन्द किया। इस दौरान सीएम माझी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक-ऐतिहासिक मुद्दों और मेवाड़-उड़ीसा के रिश्तों पर मंथन हुआ। क्योंकि, सीएम मोहन चरण माझी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी मूलतः उड़ीसा के निवासी हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह के ससुर पटना-बलांगीर रियासत के पूर्व महाराजा कनकवर्धन सिंह देव उड़ीसा की वर्तमान भाजपा की माझी सरकार में डिप्टी सीएम हैं और सास संगीता कुमारी सिंह देव बलांगीर लोकसभा से लगातार 5वीं बार भाजपा की सांसद हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी, डिप्टी सीएम कनकवर्धन और सांसद संगीता की इकलौती बेटी हैं।

Related posts

फतेहसागर पाल पर वर्षों से बंद पड़ा वाटर कूलर, नगर निगम की उदासीनता उजागर

Padmavat Media

कोविड टीकाकरण के लिए आज शनिवार को आयोजित होगा मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव ,500 से भी अधिक टीकाकरण केंद्रों पर लगेंगे टीके

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मीडिया सेल पवन जैन पदमावत, 28 सितंबर से अहमदाबाद व राजस्थान दौरे पर

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!