Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
देशराजस्थानविदेश

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड : बर्लिन आइटीबी में किया सम्मानित

Reported By : Padmavat Media News
Published : March 6, 2025 5:41 PM IST
Updated : March 6, 2025 5:42 PM IST

सेशेल्स के पूर्व पर्यटन मंत्री, डॉ. एलन सेंटएन्ज ने किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड : बर्लिन आइटीबी में किया सम्मानित

जयपुर । पेसिफिक एशिया ट्रैवल राइटर्स एसोसिएशन’ ने राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी को वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर, इंडिया के सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। उन्हें यह सम्मान आईटीबी बर्लिन, जर्मनी में सेशेल्स के पूर्व पर्यटन मंत्री, डॉ. एलन सेंटएन्ज द्वारा दिया गया।

उप मुख्यमंत्री की ओर से पर्यटन विभाग के अधिकारी, अपर निदेशक आनंद त्रिपाठी, उप निदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्कर्ष्ठ कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर काम कर रही है। राजस्थान के पर्यटन विभाग द्वारा देश और दुनिया के विभिन्न पर्यटन मंचों पर राजस्थान के पर्यटन की ब्रांडिंग की जा रही है। इसी के तहत पेसिफिक एरिया ट्रैवल राइटर्स संगठन (पटवा) ने राजस्थान ने को यह सम्मान प्रदान किया हैं।

Related posts

सराडा मे टिडी नदी उफान पर 100 घरों की बस्ती आज तक रोड नहीं राशन लेने नदी को पार करना पड़ा

Padmavat Media

पुलिस थाना वल्लभनगर की बड़ी कार्यवाही, फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Padmavat Media

उदयपुर: श्रीराम पार्क में शुरू हुआ नौ दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!