Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

जीएसटी कर संग्रह बढ़ाने एवं लंबित जीएसटी रिटर्न भरवाने पर की चर्चा

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : March 29, 2024 10:27 PM IST

जीएसटी कर संग्रह बढ़ाने एवं लंबित जीएसटी रिटर्न भरवाने पर की चर्चा

उदयपुर, 29 मार्च। राज्य जीएसटी विभाग उदयपुर द्वारा कर भवन में जीएसटी कर संग्रह बढ़ाने एवं करदताओ को लंबित रिटर्न भरवाने के लिए प्रेरित करने हेतु कर विशेषज्ञों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। राज्य कर विभाग की ओर से अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) मनीष बख़्शी और संयुक्त आयुक्त रवींद्र जैन ने अपने विचार रखे। विभाग ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटनेट्स ऑफ़ इंडिया एवं उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन से भी 31 मार्च से पूर्व करदाताओं को लंबित जीएसटी जमा करवाने हेतु एवं लंबित जीएसटी रिटन्र्स भरवाने में सहयोग का आह्वान किया। जीएसटी रिटर्न समय पर नहीं भरने से करदाताओं को अनेक जटिलताओं का सामना करना पड़ता है, सभी करदाता समय पर जीएसटी भरकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनेंगे। बैठक में कई चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, एडवोकेट्स, टैक्स प्रैक्टिशनर्स सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में आईसीएआई शाखा अध्यक्ष सीए रौनक़ जैन, पूर्व शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक संचेती, सीए हितेश भदादा, सीए सौरभ गोलछा, सीए अंकित जैन, यशवंत कोठारी, दीपक प्रजापत आदि सम्मिलित हुए।सभी कर विशेषज्ञों ने मार्च माह में लंबित जीएसटी टैक्स कलेक्शन और लंबित जीएसटी रिटर्न भरवाने में पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। जीएसटी विभाग से कई अधिकारी भी मीटिंग में उपस्थित रहे। अगले दो दिवस में बैंक जीएसटी जमा करने हेतु खुले रहेंगे। निल टर्नओवर का जीएसटी रिटर्न केवल एसएमएस द्वारा भी भरा जा सकता है और पेनल्टी से बचा जा सकता है।

Related posts

आमजन की सक्रिय भागीदारी से एक्शन मंथ संपन्न अब करेंगे फॉलो अप – डा.पंड्या

Padmavat Media

जैन मुनि की हत्या के विरोध में सलूंबर में उमड़ा जन आक्रोश,समस्त हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

Padmavat Media

प्रतापगढ़ SP के बाद अब मंत्री के बहनोई पर गिरी गाज, राजस्थान के 8 लाख के घूसकांड में आया नया अपडेट

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!