Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

सीएलजी बैठक में आम चुनाव और त्यौहार को लेकर की चर्चा।

Reported By : Padmavat Media
Published : March 19, 2024 10:30 PM IST

सीएलजी बैठक में आम चुनाव और त्यौहार को लेकर की चर्चा।

सायला । कस्बे के पुलिस थाने में सोमवार को होली के त्यौहार एवं चुनाव को लेकर सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। सीएलजी बैठक का आयोजन पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन की मौजूदगी में किया गया। बैठक में डिप्टी जैन ने चुनाव को लेकर आसार संहिता के बारे में जानकारी दी। साथ ही बढ़ती चोरियों की वारदातों को लेकर अंकुश लगाने को लेकर लोगो को गांवों में चौकीदार घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही। वही साइबर को लेकर भी जानकारी दी। वही थानाधिकारी रामेश्वर भाटी ने साइबर के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी अनजान को एटीएम ओटीपी सम्बंधित जानकारी नही दे। वही अनजान नम्बर से वीडियो कॉल करके धमकाकर ब्लैकमैल करने पर धोखाधड़ी का शिकार नही होने की बात कही साथ ही ऐसी घटना होने पर तुरंत पुलिस को एवं साइबर नम्बर पर जानकारी देने की बात कही। वही पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर भी बात कही। इस दौरान जोमताराम माली, राजेन्द्र माहेश्वरी, मीठालाल, जगदीश सरगरा, सुरेंद्र सिंह रावणा, शंभुसिह दहिया,चैनसिंह, लक्ष्मणसिंह सहित कई सीएलजी सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

पुलिस ने पकडे 2 वाहन चोर, 20 वारदाते कबुली, 14 दुपहिया वाहन जब्त

Padmavat Media

स्वाधीनता दिवस पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया ध्वजारोहण

Padmavat Media

शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘ऐसो चतुर सुजान’ नाटक का मंचन रविवार को

Leave a Comment

error: Content is protected !!