Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

उदयपुर में मैट्रो ड्रीमलैंड मेले की रौनक में शामिल हुए डॉ. भगवान दास वैष्णव और शिवपाल सिंह खंगारोत अपने परिजनों सहित

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : July 21, 2025 11:28 PM IST

रचनात्मकता, संस्कृति और बाल प्रतिभाओं के संगम को बताया प्रेरणादायक आयोजन

उदयपुर में मैट्रो ड्रीमलैंड मेले की रौनक में शामिल हुए डॉ. भगवान दास वैष्णव और शिवपाल सिंह खंगारोत अपने परिजनों सहित

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित फतह स्कूल मैदान में आयोजित मैट्रो ड्रीमलैंड मेला इन दिनों बच्चों, अभिभावकों और शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसी क्रम में सोमवार को एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भगवान दास वैष्णव एवं पदमावत मीडिया के संपादकीय प्रभारी शिवपाल सिंह खंगारोत अपने परिजनों सहित मेले में पहुँचे और आयोजन की सराहना की।

इस मौके पर दोनों अतिथियों ने मेले में लगे झूले, सांस्कृतिक मंच, शैक्षणिक प्रदर्शनियाँ, खानपान स्टॉल्स और बच्चों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद कर उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की और उत्साहवर्धन किया। डॉ. वैष्णव ने कहा कि “इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता और नवाचार को प्रोत्साहित करते हैं। यह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि संस्कार और शिक्षा का मिलन है।”

शिवपाल सिंह खंगारोत ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि “पारिवारिक वातावरण में आयोजित इस प्रकार के सांस्कृतिक मेले समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने का कार्य करते हैं। बच्चों की मासूम मुस्कान और उत्साह इस आयोजन की असली सफलता है।”

डॉ. वैष्णव एवं खंगारोत के साथ उनके परिजन भी मेले के विभिन्न हिस्सों में घूमे, झूलों का आनंद लिया और बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा। मेले के आयोजकों ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को एक रचनात्मक मंच प्रदान करना, पारिवारिक जुड़ाव को बढ़ावा देना तथा शहर की सांस्कृतिक विविधता को जीवंत करना है।

Related posts

ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख कर हेरिटेज मेयर निकली सफाई व्यवस्था जांचने, कर्मचारियों को किया सम्मानित

Padmavat Media

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 12 दिसम्बर को: प्रतिष्ठा को लेकर महिलाओ मे उत्साह, बढ़ चढ़कर ले रही भाग

मेघवाल समाज द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न। विधायक प्रीति शक्तावत ने की बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थापना एवं सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!