Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
गुजरात

अहमदाबाद में डॉ. दिव्यांश जैन को प्रतिभा सम्मान, शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान का हुआ सम्मान

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : June 15, 2026 12:16 PM IST
Updated : June 15, 2026 12:22 PM IST

सम्मान समारोह | जैन समाज

अहमदाबाद में डॉ. दिव्यांश जैन को प्रतिभा सम्मान से किया गया सम्मानित


शैक्षणिक उत्कृष्टता, डॉक्टरेट उपाधि एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान

अहमदाबाद। जिनशासन सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित दिगंबर जैन प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर निवासी एवं जीएचएआर-एनजीओ के संस्थापक सदस्य डॉ. दिव्यांश जैन, असिस्टेंट प्रोफेसर को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पूज्य मुनि 108 प्रणूत सागर महाराज के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद में प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुनिश्री ने शिक्षा, संस्कार और सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को समाज एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।

समारोह में जिनशासन सेवा फाउंडेशन के संरक्षक प्रदीपभाई नवलकिशोर जैन, पूर्व सचिव मार्ग एवं मकान विभाग कौशिकभाई जैन, विधायक राजेंद्रभाई कटारिया तथा भावेशभाई, अध्यक्ष रानीप जैन समाज सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. दिव्यांश जैन को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना की।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. दिव्यांश जैन ने जिनशासन सेवा फाउंडेशन, अतिथियों, समाजजनों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो उन्हें शिक्षा, समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधु, गणमान्य नागरिक एवं युवा प्रतिभाएं उपस्थित रहीं। सभी ने डॉ. दिव्यांश जैन के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उनकी इस उपलब्धि को जैन समाज के लिए गौरवपूर्ण बताया।

रिपोर्ट : पदमावत मीडिया

Related posts

श्री परम पूज्य साध्वीजी दिव्य प्रभा जी के 71 वें वर्ष एवं श्रेणी तपतारणा निर्मित श्री आदि शुशील दिव्य बालिका मंडल कल्याण द्वारा कर्जत नगर मे भव्य आयोजन ।

Padmavat Media

પ્રેરણાજન સહયોગ ફાઉન્ડેશન દ્વારા અમદાવાદમાં કુપોષણ મુક્ત શિક્ષા યુક્ત અભિયાન

Padmavat Media

अहमदाबाद विमान हादसे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत का शोक व्यक्त – बोले, मन दुःख से भरा है, यह त्रासदी पूरे देश को झकझोर गई

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!