Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
शिक्षा

शून्य से शिखर तक: निचली सिंगरी के डॉ. पवन कुमार खराड़ी ने वैदिक साहित्य में पीएचडी कर बढ़ाया आदिवासी अंचल का गौरव

Reported By : Padmavat Media
Published : December 26, 2025 3:02 PM IST
डॉ. पवन कुमार खराड़ी

शून्य से शिखर तक: पगडंडी से विश्वविद्यालय तक का प्रेरक सफर

निचली सिंगरी के डॉ. पवन कुमार खराड़ी ने वैदिक साहित्य पर पीएचडी कर आदिवासी अंचल का बढ़ाया गौरव

उदयपुर। अरावली की सुरम्य घाटियों में बसा झाड़ोल–फलासिया का निचली सिंगरी गांव — जहाँ सादगी जीवन का हिस्सा है और संघर्ष दिनचर्या। इसी मिट्टी से निकलकर डॉ. पवन कुमार खराड़ी ने असंभव को संभव करते हुए वैदिक साहित्य जैसे गूढ़ विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे आदिवासी अंचल को गौरवान्वित किया है।

डॉ. खराड़ी ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के संस्कृत विभाग से वैदिकवाङ्मयप्रोक्त उदात्त जीवन-मूलक सूक्तियों का विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। यह शोध कार्य संस्कृत विभाग, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के आचार्य प्रो. नवीन कुमार झा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

अपने शोध में डॉ. खराड़ी ने वैदिक जीवन-दर्शन की समकालीन प्रासंगिकता पर गहन अध्ययन प्रस्तुत करते हुए यह दर्शाया है कि वैदिक सूक्तियाँ आज भी जीवन के आदर्शों और मूल्यों की दिशा दिखाती हैं। उन्होंने वैदिक साहित्य को केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानवीय और सामाजिक समरसता की जीवनशैली के रूप में परिभाषित किया।

यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उस समाज की सामूहिक प्रेरणा है जहाँ शिक्षा अभी भी संघर्ष का दूसरा नाम है। डॉ. पवन कुमार खराड़ी ने सिद्ध किया है कि यदि लगन और निष्ठा हो तो पगडंडी भी विश्वविद्यालय का मार्ग बन सकती है, झोपड़ी भी शोधशाला बन सकती है और सीमित संसाधन भी असीम उपलब्धियों का आधार बन सकते हैं।

उनकी इस सफलता ने निचली सिंगरी के हर युवा में नई ऊर्जा का संचार किया है। आज यह गांव इस प्रेरक उपलब्धि के माध्यम से यह संदेश दे रहा है कि सच्ची शिक्षा वही है जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर, समाज को सजग और राष्ट्र को समर्थ बनाती है।

Related posts

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में 11 नए कौशलों में उतरेगा भारत

Padmavat Media

57वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (विज्ञान मेला) में प्रतापगढ़ के ईशान ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Padmavat Media News

UP Board 2022: यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर लीक, 24 जिलों में रद्द की गई परीक्षा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!