डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर द्रास पुलिस ने की बैठक
द्रास। जिला पुलिस द्रास की ओर से डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन में जारी निर्देशों को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जिला पुलिस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक द्रास ने की। इसमें थाना प्रभारी द्रास, पुलिस चौकी मीनामर्ग प्रभारी, जांच अधिकारी, बीट अधिकारी, जिला पुलिस कार्यालय एवं थाना द्रास के कार्मिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सम्मेलन से संबंधित प्रत्येक निर्देश पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों एवं जवानों को व्यावसायिकता, जवाबदेही, त्वरित कार्रवाई और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। सभी संबंधितों को निर्देशों का समय पर एवं परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

