Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
शिक्षा

शिक्षा विभाग: पीएमश्री विद्यालयों के लिए व्यय और प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक

Reported By : Padmavat Media
Published : January 8, 2025 5:20 PM IST

शिक्षा विभाग: पीएमश्री विद्यालयों के लिए व्यय और प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक

जयपुर । राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अविचल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षा संकुल सभागार में पीएमश्री विद्यालयों के लिए व्यय और प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलेवार एडीपीसी, सीडीओ, पीओ और संस्था प्रधानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया गया। बैठक में पीएम श्री विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं सहित सिविल कार्य, सोलर पैनल लगाने और खेल सामग्री की खरीद एवं वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई।

उन्होंने सभी जिलों को शीघ्रता से बकाया धनराशि को विद्यालयों को स्थानांतरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लर्निंग एन्हांसमेंट के तहत विद्यार्थी को शिक्षक लगाकर शिक्षण से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता से पूर्ण करने और नागरिकता कौशल की गतिविधियां गणतंत्र दिवस पर आयोजित करना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही खेल सामग्री की खरीद में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनवरी में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों और हेल्थ कैंप के लिए तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री चतुर्वेदी ने जिलेवार समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाने का सुझाव दिया।

अतिरिक्त परियोजना निदेशक श्री सुरेश कुमार बुनकर ने जिलावार गतिविधियों के संबंध में समीक्षा की और आगामी दिनों के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए।

Related posts

जितेन्द्र सिंह राजपूत ने 10 वीं कक्षा में 77.17 प्रतिशत बनाकर प्रथम स्थान।

Padmavat Media

RBSE 12th Results 2021: आज जारी होगा राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Padmavat Media

57वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (विज्ञान मेला) में प्रतापगढ़ के ईशान ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Padmavat Media News

Leave a Comment

error: Content is protected !!