Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थानशिक्षा

पुरातन छात्र सम्मेलन में पूर्व छात्रों ने कार्यक्रम में साझा किए अनुभव

Reported By : Padmavat Media News
Published : November 19, 2024 12:36 PM IST

पुरातन छात्र सम्मेलन में पूर्व छात्रों ने कार्यक्रम में साझा किए अनुभव

संवाददाता दीपक शर्मा

कानोड़ । नगर पालिका क्षेत्र स्थित विद्या निकेतन उ.प्रा. विद्यालय में सोमवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय स्थापना से लेकर अबतक के छात्र सम्मिलित हुई। दीप प्रज्ज्वलन कर प्रधानाध्यापक राजेन्द्र व्यास ने कार्यक्रम की शुरुआत की । दीप वन्दना के पश्चात आचार्य दीपक शर्मा ने कहा कि देशभक्ती ओर अनुशासन विद्या निकेतन की परंपरा रही है उसी पर शर्मा ने भारत मारो देश’ गीत सुनाया । पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कार्तिकेय जोशी ने अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि सम्पन्नता ओर सुविधा के अभाव में भी संस्कारी शिक्षा के केन्द्र है विद्या निकेतन। पुरातन छात्र उपाध्यक्ष टीकम लोहार व अन्य छात्र छात्राओं ने भी भावुकतापूर्ण अपने अनुभव सुनाए । इस अवसर पर उपस्थित समस्त पुरातन छात्रों का स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक राजेन्द्र व्यास ने कहा की उन्नति का शिखर कैसा होगा यह प्रारंभिक शिक्षा ही तय करती है आज आप शिखर पर है पर इसकी पृष्ठभूमि विद्या निकेतन ने तय की । हंसा दीदी ने आभार व्यक्त किया ओर शुभम जोशी ने संचालन किया । इस अवसर पर पुरातन छात्रों के बीच परम्परागत खेलों की भी प्रतियोगिता हुई।

Related posts

सादड़ी पुलिस ने दिल्ली के हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा

Padmavat Media

मेवल क्षेत्र में पैंथर के आतंक का अंत, बकरे के शिकार में खुद हुआ शिकार!

Padmavat Media

तंत्र-मंत्र में फंसकर महिला टीचर घर से अलग रहने लगी, पति ने बाबा पर कराया केस; जयपुर के चाकसू में कई महिलाओं के साथ लिव इन में रहता है ढोंगी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!