Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

गिर्वा में स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिभाशाली बालिकाओं का सम्मान

Reported By : Padmavat Media
Published : August 16, 2026 1:16 PM IST
स्वतंत्रता दिवस • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ • प्रतिभा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिभाशाली बालिकाओं का सम्मान

गिर्वा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शिक्षा, कला, खेल सहित 10 क्षेत्रों में उत्कृष्ट बेटियों को किया सम्मानित

उदयपुर। गिर्वा पंचायत समिति में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति, कला, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजन का उद्देश्य बेटियों की प्रतिभा को पहचान देने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विकास अधिकारी वीरेंद्र व्यास ने महिलाओं एवं प्रतिभाशाली बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान आईसीडीएस बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपिका मीणा भी मौजूद रहीं।

महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शिक्षा, संस्कृति, कला, खेल सहित 10 अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। बालिकाओं के साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।

शिक्षा और प्रतिभा के साथ आगे बढ़ने का संदेश

कार्यक्रम में सुपरवाइजर पूजा पाटीदार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं के प्रोत्साहन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने और अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि बेटियां आज शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए तो वे परिवार और समाज का नाम रोशन करने के साथ देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभाशाली बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने, उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने तथा उन्हें शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

Related posts

होम वोटिंग द्वारा लोकतंत्र के त्यौहार में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे बुजुर्ग एवं विषेश योग्यजन मतदाता

थेपुरषोत्तम मास के चलते श्रीनाथ जी की गौशाला में होगा भव्य आलौकिक उत्सव मनोरथ का आयोजन ।

Padmavat Media

क्षेत्रवासियों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!