Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

Gold Silver Price: लगातार चौथे सस्‍ता हो गया सोना और चांदी, महंगा होने से पहले करें खरीदारी

Reported By : Padmavat Media
Published : March 30, 2022 1:49 PM IST

Gold Silver Price: लगातार चौथे सस्‍ता हो गया सोना और चांदी, महंगा होने से पहले करें खरीदारी

रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते से जुड़ी वार्ता आगे बढ़ने के साथ ही सोना और चांदी कीमतों में जारी तेजी थमने लगी है. लगातार चौथे कारोबारी दिवस पर सोना और चांदी कीमतों में गिरावट रही. अंतराष्ट्रीय बाजार में जारी गिरावट का असर घरेलू बाजार पर है. आज सोना के तीन सेगमेंट में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. वहीं, सोना 24 कैरेट में 50 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट दिखी.

अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट का दौर जारी है. चांदी कीमतों में 100 रुपए प्रति किलो की गिरावट रही. घरेलू बाजार में कीमतों में कमी के बावजूद सुधार नहीं है. जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भावों के अनुसार सोना कीमतों में 50 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट रही. नए निवेशक सोना कीमतों में बड़े निवेश से फिलहाल बच रहे हैं. चांदी की औद्योगिक मांग के साथ निवेश मांग भी कमजोर है.

आज जयपुर सराफा बाजार में सोना 24 कैरेट 52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं, सोना जेवराती 49,400 रुपए, सोना 18 कैरेट 41,100 रुपये प्रति दस ग्राम रहा. सोना 14 करैट 33,100 रुपये प्रति दस ग्राम रहा. चांदी आज 68 हजार 950 रुपये प्रति किलो के स्तर पर गई. चांदी कीमतों में 200 रुपए प्रति किलो की गिरावट रही. चांदी की औद्योगिक मांग आज कमजोर रही. नए कारोबारी वर्ष की शुरूआत के बाद कीमतों में उछाल आ सकता है. चीन में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर भी विश्व के बाजार की नजर है.

Related posts

श्री गोऋषि दत्त शरणानंद जी महाराज द्वारा श्री गौ योगेश्वर संस्थान का पोस्टर विमोचन

Padmavat Media

सराड़ा ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया।

Padmavat Media

धर्म जागृति संस्थान का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

Leave a Comment

error: Content is protected !!