Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

राजस्थान दिवस पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Edited By : Padmavat Media
Published : March 29, 2024 11:01 PM IST
Updated : March 29, 2024 11:08 PM IST

राजस्थान दिवस पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं

जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान दिवस (30 मार्च) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राजस्थान दिवस पर जारी अपने संदेश में कहा है कि ‘राजस्थान’ नाम ही मन में गौरव की अनुभूति कराने वाला है। भक्ति और शक्ति का संगम यह वह प्रदेश है जहां के कण-कण में त्याग, तपस्या और बलिदान की गाथाएं समाहित है। उन्होंने कहा कि राजस्थान महाराणा प्रताप की शौर्य धरा है। मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व दान करने वाले भामाशाह की यह भूमि है। पन्नाधाय के त्याग और बलिदान की अनूठी गाथा अपने में संजोए यह धरती रामदेवजी, गोगाजी, मां करणी जैसे लोक देवी-देवताओं और मीरा, दादू, संत पीपा जैसे संत-महात्माओं की पुण्य धरा है। यह वह वीर भूमि है, जहां स्वतंत्रता का बीज कभी मुरझाया नहीं।

श्री मिश्र ने कहा कि राजस्थान स्थापना दिवस मात्र एक दिवस नहीं है। यह दिवस सद्भाव की हमारी संस्कृति को सहेजने का है। संकल्पित होकर राजस्थान के सर्वांगीण विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का है। उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस पर प्रदेश के चहुंमुखी विकास का संकल्प लेते हुए इसे देश का अग्रणी राज्य बनाने में सभी जन सहभागी बनें।

Related posts

ट्रोले के पीछे ट्रोले की टक्कर, ट्रोले में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Padmavat Media

लिफ्ट के बहाने पड़ोसी ने किया नाबालिक का शिकार, सूने मकान में ले जाकर रेप

Padmavat Media

जावर माइंस के जिंक प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप, पांच पंचायतों के सरपंच ने उदयपुर कलेक्ट्री पहुँच सौंपा ज्ञापन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!