Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
खेलराजस्थान

सरदार पटेल विकास संस्थान राजस्थान के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन।

Reported By : Padmavat Media News
Published : January 4, 2025 10:01 AM IST
Updated : January 4, 2025 12:29 PM IST

सरदार पटेल विकास संस्थान राजस्थान के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन।

संवाददाता : ईश्वर लाल सुथार
सलूम्बर । जिले में इंटाली खेड़ा के समीप के गांव किकोडिया में सरदार पटेल विकास संस्थान के बैनर तले सलूंबर जिले के इंटाली खेड़ा गांव किकोडिया में 8 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ था जिसका शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। इस आयोजन में दूर दराज से समाज के हजारों की संख्या में लोग पधारे और भव्य आयोजन को सफल बनाया साथ ही आयोजन में पधारे हुए सभी महानुभावों और समाजजनों हेतु उचित भोजन व्यवस्था भी की गई। समारोह के मुख्य अथिति सलूंबर विधायक शांता अमृत लाल मीणा रहे, साथ ही भाजपा ओबीसी छप्पन मोर्चा अध्यक्ष भूरालाल पटेल, विधायक पुत्र अविनाश मीणा, डांगी पटेल समाज शोभावटी अध्यक्ष भीमजी पटेल, उपाध्यक्ष काचरूलाल पटेल, विशिष्ट अतिथि शोभावटी सचिव रतनलाल पटेल, कोषाध्यक्ष नाथूलाल पटेल, खेलसचिव लालूराम पटेल, गौतम पटेल लोहारिया, पूर्व अध्यक्ष देवीलाल पटेल, भीमजी पटेल, शंकर पटेल, पूर्व सरपंच इंटाली खेड़ा ने कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन किया। बताया गया हे की इस छोटे से गांव में मात्र 25 घर के पटेल समाज के लोगों द्वारा यह भव्य आयोजन किया गया हे। प्रतियोगिता में कुल 50 टीमों ने भाग लिया और बड़ी विरवा और पायरा टीम ओर सलूंबर ओर डगार की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पायरा टीम ने बड़ी विरवा को हराकर ओर डगार टीम ने सलूंबर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया धमाकेदार मुकाबले के साथ मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा । पायरा की टीम ने डगार की टीम को शिकस्त देते हुए कप अपने नाम किया। आयोजन में सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा को समाज की कार्यकारिणी ओर यूवाओ द्वारा ज्ञापन प्रदान किया गया जिसमें मुख्य मांग थी कि ग्राम किकोड़िया को राजस्व ग्राम का दर्जा प्रदान किया जावे, गांव में एक सामुदायिक भवन की मांग, किसानों को समय पर प्रयाप्त मात्रा में विद्युत आपूर्ति, प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत करवाने एवं जिला मुख्यालय पर पटेल समाज को भूमि आवंटित करवाने और अनुसूचित क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण को लागू करवाने की मुख्य मांगे की गई इस पर सलूंबर विधायक शांता अमृत लाल मीणा ने बताया कि उनकी मांगों पर त्वरित प्रभाव से कार्य किया जाएगा । आयोजन में दलजी पटेल इंटाली खेड़ा, हीरालाल पटेल रठौडा, शारिरिक शिक्षक कचरूलाल पटेल, शंकर पटेल किकोडिया, दिनेश पटेल डगार, प्रेम पटेल बड़ावली, भीमजी खीरावाड़ा, नाथूलाल पटेल खेरुआ, शंकर, महेंद्र, जितेंद्र डगार, किकोडिया ग्राम अध्यक्ष लालूराम पटेल, कैलाश पटेल इंटाली खेड़ा, आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कमल कुमार जैन श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय नीति निर्देशक एवं ग्लोबल छात्रवृत्ती के निर्देशक मनोनित

Padmavat Media

अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया सैयदी काका साहब का 243वां उर्स | देश-विदेश से पहुंचे जायरीन

Padmavat Media

सीआइएफएफ का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा थाणा स्कूल की गतिविधियों का किया निरीक्षण

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!