Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़हरियाणा

Haryana: करनाल में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम लेकर आढ़ती से मांगी डेढ़ करोड़ की रंगदारी, किया व्हाट्सएप कॉल

Reported By : Padmavat Media
Published : June 25, 2023 8:23 PM IST

Haryana: करनाल में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम लेकर आढ़ती से मांगी डेढ़ करोड़ की रंगदारी, किया व्हाट्सएप कॉल

हरियाणा के करनाल शहर के एक आढ़ती को व्हाट्सएप कॉल कर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम लेकर डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगी है। व्हाट्सएप कॉल आने के बाद आढ़ती का परिवार दहशत में है। आढ़ती ने पुलिस प्रशासन से परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। पुलिस ने आढ़ती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-7 निवासी आढ़ती बृज भूषण गुप्ता ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सांभली गांव का सरपंच रह चुका है। उसका तरावड़ी की अनाज मंडी में आढ़त का काम है। गत 23 जून को उसके मोबाइल नंबर पर दो अनजान नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई।

कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया और डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा उसे व्हाट्सएप पर मैसेज भी किए, जिसमें रंगदारी मांगते हुए परिवार के सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी दी।

साइबर की टीमें जांच में जुटीं

आढ़ती की शिकायत के आधार पर रंगदारी मांगने की सूचना के बाद पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट को जांच में लगा दिया है। जिन नंबरों से आढ़ती से रंगदारी मांगी गई है, उनकी साइबर की टीमें जांच कर रही हैं।

आढ़ती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन नंबरों से आढ़ती के पास कॉल आई थी। उनकी जांच करवाई जा रही है। जल्द आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – सैलेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-32-33

Related posts

अहमदाबाद के खोखरा पुलिस परिवार ने आज रासगरबा का आयोजन किया ।

Padmavat Media

घरेलू कामगार महिलाओं को सही मज़दूरी और सम्मान की ज़िन्दगी कब मिलेगी?

Padmavat Media

Delhi Murder Case: नाबालिग को 4-5 लड़के कर रहे थे परेशान, साहिल और प्रवीण के बारे में छिपाया, करीबी दोस्त का खुलासा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!