Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

Hathras News: रोडवेज बस में युवती संग ‘गलत काम’ कर रहा था परिचालक, अय्याशी का वीडियो सामने आने पर सेवा समाप्त

Reported By : Padmavat Media
Published : July 1, 2023 5:12 PM IST

Hathras News: रोडवेज बस में युवती संग ‘गलत काम’ कर रहा था परिचालक, अय्याशी का वीडियो सामने आने पर सेवा समाप्त

हाथरस । लखनऊ जा रही हाथरस डिपाे की रोडवेज बस में परिचालक युवती के साथ रंगरेलियां मना रहा था। चलती बस में परिचालक गलत काम कर रहा था। एक यात्री ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के दौरान परिचालक की यात्री से नोकझोंक तक हो गई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। घटना 10 दिन पुरानी बताई जा रही है। वीडियो प्रसारित होने के बाद एआरएम ने बस के चालक और परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है।

युवती के साथ कर रहा था गलत काम
वीडियो में हाथरस से लखनऊ जा रही बस में चालक की पीछे वाली सीट पर परिचालक एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में बैठा है। दोनों कंबल ओढ़े हुए थे। इसी बीच दो तीन यात्री उनके पास पहुंच जाते हैं और वीडियो बनाने लगते हैं। यह देख परिचालक आपा खो बैठता है और मोबाइल को छीनने का प्रयास करता है। इसको लेकर नाेकझाेंक भी होती है। एक यात्री कहता है कि पिछले डेढ़ घंटे से यह सब चल रहा है, आलमबाग पहुंचकर शिकायत की जाएगी। कार्रवाई कराई जाएगी। एक मिनट 26 सैकेंड के इस वीडिया में परिचालक और यात्रियों में बहस होती दिख रही है।

घटना राजधानी के आसपास की
चालक बस को चलाता रहता है। एक यात्री कह रहा है कि आधा घंटे में आलमबाग बस स्टैंड आने वाला है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना लखनऊ के आसपास की है। हाथरस डिपो की एआरएम शशिरानी का कहना है कि वीडियो करीब 10 दिन पुराना है। यात्री की शिकायत का संज्ञान लेते हुए चालक और परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। पूरे प्रकरण की जांच भी कराई जा रही है।

Related posts

मुंबई में 32 साल की लिव-इन पार्टनर के 56 साल के शख्स ने कटर से किए टुकड़े, कुकर में उबाल कुत्तों को खिलाया

Padmavat Media

गेमर्स को धोखा देकर पैसे कमा रहे हैं हैकर्स, भारत में सामने आए हज़ारों मामले

Padmavat Media

प्रतापगढ़ SP के बाद अब मंत्री के बहनोई पर गिरी गाज, राजस्थान के 8 लाख के घूसकांड में आया नया अपडेट

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!