Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

होली के रंग, काकू के संग…

Reported By : Padmavat Media
Published : March 24, 2024 1:28 PM IST

होली के रंग, काकू के संग…

जोधपुर । राजस्थानी हास्य कलाकार बिंदास मारवाड़ी काकू ने समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा है कि, उड़ने दो रंगों को इस बैरन जिंदगी में। एक त्यौहार ही तो है जो हमें रंगीन बनाता है। साथ ही साथ उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से यह अपील भी की है कि ऐसे कई लोग मौजूद है जिनका जीवन बेरंग है, उन लोगों के साथ बेरंग जिंदगी में रंगों की खुशियां लाएं। वृद्ध आश्रम तथा अनाथ बच्चों के साथ होली खेल उनके चेहरे की हंसी का पात्र बने। हास्य कलाकार बिंदास मारवाड़ी काकू ने यह भी कहा है कि सुख-दुख जीवन के दो पहलू है, तथा बेरंग जिंदगी में अगर रंग लाना है, तो होली के रंगों से हमें भी अपने जीवन में एक सीख लेनी चाहिए कि निखरने के लिए बिखरना जरूरी है। होली सनेह मिलन के तहत बिंदास मारवाड़ी काकू के साथी कलाकार दिव्या टाक, कृपा कंवर, उर्मिला चौहान, राखी राठौड़, लक्षमण सिंह ने भी समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Related posts

गजब संयोग! शिक्षा मंत्री Dotasra की बहू के भाई-बहन के RPSC इंटरव्यू में आए बराबर नंबर

Padmavat Media

विप्र सेना के युवा प्रकोष्ठ के सिवाना विधानसभा अध्यक्ष राजपुरोहित के उदयपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।

Padmavat Media

जैन विधान मण्डल की महिलाओं ने किया भगवान विमलनाथ विधान

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!