Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
कहानी & फनी जोक्सटॉप न्यूज़पदमावत मीडिया चैनल

“यदि समाज में प्रेम नहीं रहा तो सब बंट जाएंगे” – पवन जैन पदमावत

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : July 18, 2022 1:00 PM IST
Updated : July 19, 2025 1:18 AM IST

“यदि समाज में प्रेम नहीं रहा तो सब बंट जाएंगे” – पवन जैन पदमावत

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने कहा रेत में गिरी शक्कर चींटी तो उठा सकती है मगर हाथी नहीं! इसलिए छोटे आदमी को छोटा ना समझें कभी-कभी छोटा आदमी भी बड़ा काम कर जाता है! इस दुनिया में कोई भी व्यक्ति छोटा बड़ा नही है, क्योंकि हर व्यक्ति मिल जुल कर रहे तो समाज में फैली बुराई को दूर कर सकता है, क्योंकि की भगवान ने सबको एक जैसा जीवन दिया है और जो इस जीवन को समझ गया वह इस दुनिया का सबसे अच्छा इंसान है।

प्यार बांटने से ही कुरुतियां मिटेंगी

इस दुनिया में प्यार बांटना सीखो, क्योंकि जब तक समाज में प्यार का धागा नहीं पिरोया जाएगा, ऐसे ही लोग एक दूसरे को हीन भावना से देखते रहेगें और समाज में कुरीतिया फैली रहेंगी और इस जीवन में रखा क्या है? कुछ करना है तो ऐसा कर जाओ की दुनिया तुम्हें याद करे।

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने बताया हमारे समाज में कोई भी व्यक्ति ऊंचा या नीचा नही है। बस कुछ लोगों ने समाज को बाट कर रखा है। यहां पर प्यार की दृष्टि से देखोगे तो सब अपने है किसी ने सही कहा है।

प्यार के हथियार से बड़ा कुछ नहीं

जीवन मिला है तो सबकी मदद करना चाहिए और सबको साथ-साथ लेकर चलना चाहिए, क्योंकि की किस्मत से मानव जीवन मिलता है। पढ़िए और अपने समाज को शिक्षित करने की कोशिश करें। हर इंसान यहां पर एक दुसरे के प्यार का भूखा है। मुसीबत में अगर आपको कोई व्यक्ति याद करता है तो उसके लिए आप भगवान से कम नहीं है। मजबूर लोगों की हर संभव मदद करने की कोशिश करिए, क्योंकि आप शुक्र मनाइए की आपको भगवान देने वाले में से बनाया है क्योंकि मदद करना है एक सुखद अनुभव प्राप्त करवाता है।

जीवन में सबके साथ मिल जुल कर रहें, क्योंकि कौन व्यक्ति कब कहा काम आ जाए, कुछ पता नहीं क्योंकि रेत में गिरी शक्कर को चिटी उठा सकती है मगर हाथी नहीं? यहीं है सुखद जीवन का अनुभव और जो लोग अपने में पाप, नफ़रत को त्याग दिया वह इंसान बहुत आगे तक जाता है और वहीं सफल भी रहता है।

Related posts

सलूंबर में विकसित भारत संकल्पित भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

Padmavat Media

भाजयुमो का रीट मामले को लेकर उग्र प्रदर्शन सौपा ज्ञापन

राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवम् भ्रष्टाचार विरोधी, ब्यूरो नई दिल्ली ने पवन जैन पदमावत को मैग्निफिसन्स अवार्ड से नवाजा 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!