Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराज्य

अवैध तरीके से संचालित हॉस्पिटल को किया गया सील

Reported By : Padmavat Media
Published : August 30, 2024 10:19 PM IST

अवैध तरीके से संचालित हॉस्पिटल को किया गया सील

बिहार। औरंगाबाद जिले में अवैध नियम के विरुद्ध संचालित नर्सिंग होम, क्लिनिक, हॉस्पिटल, लैब, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व अन्य केंद्रों की जांच को लेकर बारुण प्रखंड में अभियान चलाया गया। इस क्रम में भोपतपुर पंचायत के सीरिस में अवैध तरीके से संचालित हो रहे गुप्ता हॉस्पिटल को सील किया गया।

बता दें कि जिला पदाधिकारी के द्वारा अवैध तरीके से संचालित हो रहे क्लिनिक, लैब व अन्य स्वास्थ्य से सम्बन्धी केंद्रों की जांच को लेकर पूरे जिले में प्रखंडवार टीम गठित की गयी है। टीम में बारुण प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पन्नालाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. वारेन्दू शेखर व थानाध्यक्ष कुमार सौरभ शामिल है।

बीडीओ पन्नालाल ने बताया कि हॉस्पिटल के संचालक द्वारा कोई भी वैध कागजात नही दिखाया गया। साथ ही उक्त हॉस्पिटल में ही संचालित लैब का भी कोई कागजात नही दिखाया गया। हॉस्पिटल खोलने से सम्बंधित पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दिया गया। उक्त कार्रवाई से अवैध तरीके से संचालित हॉस्पिटल व लैब वालो के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Related posts

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उदयपुर कार्यकारिणी का जिला अध्यक्ष बाठेडा ने किया विस्तार

पूर्व चेयरमैन सईदअहमद अंसारी के आकस्मिक निधन से ग़मगीन हुआ बिलग्राम

Padmavat Media

तुलजा एस्टेट ने मातृश्री स्व.कुमुदबेन कनुभाई व्यास की पहली पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा परायण का आयोजन किया ।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!