Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थानशिक्षा

निःशुल्क गुरुकुल कोचिंग का शुभारंभ एवं राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया अभिनंदन समारोह

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 15, 2024 9:37 PM IST

निःशुल्क गुरुकुल कोचिंग का शुभारंभ एवं राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया अभिनंदन समारोह

उदयपुर। सावित्री बा फुले पर्यावरण शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में गुरुकुल कॉलेज बुढल कुराबड के परिसर में निशुल्क कोचिंग एवं अभिनंदन समारोह का मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पृथ्वी राज सिंह चौहान ने की‌। मुख्य अतिथि जनार्दन राय नागर विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ शिव सिंह सारंगदेवोत थे। विशिष्ट अतिथि मांगीलाल जोशी , राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया एवं सावित्रीबाई फुले पर्यावरण शिक्षण संस्थान के निदेशक दिनेश माली थे।

गुरुकुल बुढल की ओर से राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया को पगड़ी पहनाकर, उपरणा व शोल ओढ़ाकर , अभिनंदन पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया ।

निःशुल्क गुरुकुल कोचिंग के लिए अभी तक 110 रजिस्ट्रेशन हुए है। रीट,आर ए एस, पीटीईटी ,बीएसटीसी पटवारी एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया ।जिसकी कक्षाएं 15 अप्रैल2024 से 15 जून 2024तक चलेगी। इन सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में तिलक लगाकर मौली एवं गुड से अभिवादन किया गया । निर्देशक दिवाकर माली ने बताया कि निशुल्क कोचिंग से मेवल क्षेत्र के विधार्थियों को फायदा होगा और सरकारी सेवा में जाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन किया गया एवं संविधान की उद्देशिका का वचन कर किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ शिव सिंह सारंगदेवोत ने संस्था के कार्यो की की सराहनीय करते हुए कहा कि शिक्षा की प्रति विद्यार्थियों को जागरुकता लाना है। शहर की तरह गांव में भी विकास की पहल हुई है। यहां पिछड़े वर्गों के लोगों को इस कोचिंग से बहुत ही मदद मिलेगी और आगे भी ऐसे ही कार्य होते रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि चुन्नीलाल गरासिया ने विद्यार्थियों के जीवन का महत्व को बताते हुए संस्था के पहल को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के प्रति जागरूक किया ।अध्यक्ष पृथ्वी राज सिंह चौहान ने सावित्रीबाई फुले एवं ज्योतिबा फुले के विचारों को रखते हुए समाज के विकास को आगे बढ़ाकर देश को विकसित करने का कार्य है। सभी को शिक्षित करना ,सभी को सम्मान का अधिकार दिलाना मुख्य कार्य है। अतिथियों का परिचय एवं अतिथि सम्मान डॉ मनीष सक्सेना एवं डॉ रंजना सालगिया ने किया। सभी संकुल स्टाफ ने इस ग्राम कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संचालन प्रमोद आमेटा ने किया। धन्यवाद डॉ प्रतिभा चितारा ने दिया।

Related posts

मुनि ससंघ के सानिध्य में धर्म की महती प्रभावना हो रही है ।

Padmavat Media

UP Board 2022: यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर लीक, 24 जिलों में रद्द की गई परीक्षा

Padmavat Media

राजकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में मनाया गया पोषण पखवाड़ा

Leave a Comment

error: Content is protected !!