Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

नारी शक्ति का आत्मनिर्भर होना आवश्यक  : फत्तावत

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Edited By : Padmavat Media
Published : March 8, 2025 6:25 PM IST
Updated : March 8, 2025 6:37 PM IST
  • नारी फिट तो परिवार फिट : फत्तावत
  • सामाजिक कुरीतियों के रोकथाम के लिए महिला ब्रिगेड का गठन होगा

नारी शक्ति का आत्मनिर्भर होना आवश्यक  : फत्तावत

उदयपुर/राजस्थान । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ, उदयपुर की ओर से भूपालपुरा स्थित निजी रिसोर्ट में मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य में महिला सशक्तिकरण पर विशेष आयोजन हुआ। जिसमें फत्तावत ने कहां कि सामाजिक कुरीतियों के रोकथाम व नारी शक्ति को स्मार्ट बनाने के लिए 100 महिलाओं की एक ब्रिगेड तैयार की जाएगी तथा नारी फिट होगी तो उसका पूरा परिवार स्वयं फिट हो जाएगा। आदर्श समाज की स्थापना के लिए महिला शक्ति को क्रांतिकारी कदम उठाने होंगे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय योग व जुम्बा प्रशिक्षिका डॉ. शालिनी जैन ने आकर्षक योग-प्रयोग करा कर नारी शक्ति को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम संयोजिका सोनल सिंघवी व कल्पना वस्तावत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर डीपीएस स्कूल की शिक्षिकाओं का एक दल जिसमें सारिका जैन, नीतू कपिल, गरिमा कस्तुरी, भावना नागदा, टीना तलेसरा, तुलिका राठौड़ व प्रीति ढाका के नेतृत्व में छात्रओं के दल ने महिला शक्ति को गुलाब का फूल व बेच देकर स्वागत किया। विद्यालय परिवार ने महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर विशेष सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया।  छात्रा तनवी, प्रतिष्ठा, शुभांगी, अन्वी सिंह आदि ने गीत संगीत तथा नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दी। संस्थान अध्यक्ष अशोक कोठारी, समन्वयक चन्द्र प्रकाश चोर्डिया ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा ऋतु मारू ने किया तथा आभार महामंत्री प्रिया झगड़ावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन सोनल सिंघवी एवं कल्पना वस्तावत ने संयुक्त रूप से किया।

Related posts

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, कार में मिला 23 लाख रुपए कीमत का 151 किलो से अधिक अफीम डोडा चूरा जप्त

Padmavat Media

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की राजस्थान दिवस पर शुभकामनाएं

सेंट्रल पब्लिक स्कूल में फैशन शो में कदम सीजन 4 का आयोजन नन्हे मुन्नों ने लिया उत्साह से रैंप वॉक का आनंद

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!