Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
करिअरराजस्थान

जीतो यूथ विंग, उदयपुर ने फेलोशिप और विदाई समारोह का किया आयोजन

Reported By : Padmavat Media News
Published : November 23, 2024 9:42 AM IST

जीतो यूथ विंग, उदयपुर ने फेलोशिप और विदाई समारोह का किया आयोजन

उदयपुर । जीतो यूथ विंग, उदयपुर ने स्टर्लिंग अरावली रिज़ॉर्ट में कार्यकारी बोर्ड के फेलोशिप और संरक्षक सदस्यता ग्रहण करने वाले निवर्तमान सदस्यों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रोजेक्ट्स के संयोजकों और सह-संयोजकों ने अपने पदभार ग्रहण किए।

जीतो यूथ विंग के अध्यक्ष दिव्यद दोशी और मुख्य सचिव विनय कोठारी ने 2024-26 कार्यकाल के लिए कैलेंडर और भविष्य की योजनाओं का रोडमैप प्रस्तुत किया। बोर्ड सदस्यों कामिया बोलिया, ध्रुव सिंघवी, हर्षित सिंघटवाड़िया और साहिल नवलखा ने जितो बिज़नेस नेटवर्क की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जीतो चेयरमैन यशवंत अंचालिया, मुख्य सचिव अभिषेक जी संचेती, कोषाध्यक्ष प्रतीक हिंगड़ और जीतो एपेक्स सचिव महावीर चापलोत ने अपनी उपस्थिति से गरिमा प्रदान की। मुख्य वक्ता मयंक करणपुरिया के प्रेरणादायक संबोधन ने सभी को नई ऊर्जा और दिशा दी।

इस अवसर पर जीतो यूथ विंग ने पहली बार निवर्तमान बैच को औपचारिक विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सभी निवर्तमान सदस्यों ने संरक्षक सदस्यता ग्रहण की, जो संगठन के प्रति उनकी गहरी निष्ठा को दर्शाता है।

Related posts

पाडवा में भगवान महावीर स्वामी जिन बिम्ब, जैन मन्दिर एवं मानस्तंभ पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव 15 जनवरी से प्रारंभ

Padmavat Media News

परमात्मा की भक्ति के स्वरूप में दर्पण एवं पंखा के द्वारा पूजा करें : आचार्य पदमभुषण रत्न सुरिश्वर  

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, बदमाशों ने मारी चार गोलियां; जयपुर में मचा हड़कंप

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!