Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

पुलिस थाना कानोड़ की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल, मैगजीन व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : June 11, 2026 11:37 PM IST

पुलिस कार्रवाई | आर्म्स एक्ट

पुलिस थाना कानोड़ की बड़ी कार्रवाईः अवैध पिस्टल, 02 मैगजीन व कारतूस जब्त, आरोपी गिरफ्तार


हत्या की नीयत से खरीदा था हथियार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

उदयपुर। जिले के पुलिस थाना कानोड़ ने अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, दो जिंदा कारतूस एवं दो कारतूस के खोल बरामद किए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल तथा वृताधिकारी वल्लभनगर रामकुमार भादु के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय पुत्र दिनेश निवासी कानोड़, जिला उदयपुर के घर पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, दो जिंदा कारतूस एवं दो कारतूस के खोल बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 60/2026 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संजय के बड़े भाई नितेश पर कुछ दिन पूर्व भीण्डर क्षेत्र में अमर नामक व्यक्ति द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी संजय ने अमर से बदला लेने और उसकी हत्या करने की नीयत से कोटा निवासी दीपक से अवैध पिस्टल, मैगजीन एवं कारतूस खरीदे थे।

अमर के वर्तमान में जेल में बंद होने के कारण आरोपी उसकी रिहाई का इंतजार कर रहा था और वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन कानोड़ पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से उसकी योजना विफल हो गई।

पुलिस मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों की भूमिका तथा हथियारों के स्रोत के संबंध में भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

थानाधिकारी हुकम सिंह, सहायक उप निरीक्षक भोपाल सिंह, हेड कांस्टेबल हनुमानाराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, चेतनप्रकाश, दशरथ, श्रवण, सुनील, खेमाराम एवं देवी सिंह तथा महिला कांस्टेबल मीरा और भगवत कंवर शामिल रहे।

रिपोर्ट : पदमावत मीडिया

Related posts

अजमेर में बोले मोदी, राजस्थान में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री आपस में लड़ रहे

Padmavat Media

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में लैंगिक उत्पीड़न निवारण कार्यशाला आयोजित

Padmavat Media News

महेश सिंह ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!