Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
मध्य प्रदेश

इंदौर में किन्नर समाज में धर्मांतरण विवाद, सपना गुरु पर गंभीर आरोप

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : July 20, 2025 11:02 AM IST
Updated : July 20, 2025 10:46 PM IST

इंदौर में किन्नर समाज में धर्मांतरण विवाद, सपना गुरु पर गंभीर आरोप

पूर्व अनुयायियों ने पत्रकार वार्ता में लगाए शोषण, दबाव और फर्जी आरोपों के संगीन आरोप, पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

इंदौर । किन्नर समाज में धर्मांतरण को लेकर इंदौर में चल रहा विवाद अब तीव्र रूप ले चुका है। शनिवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान किन्नर प्रतिनिधि मंडल ने सपना गुरु पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोना मंगला नदगिरि गुरु, गोल्डन गुरु, सिमरन कुंवर गुरु, रोली गुरु, टीना गुरु, नेत्रा गुरु, अंकिता गुरु, पूजा गुरु, कल्पना गुरु और गुंजन गुरु उपस्थित रहे।

गुरुओं ने बताया कि वे पूर्व में सपना गुरु के शिष्य रहे, लेकिन समाज में हिन्दू-मुस्लिम धर्मांतरण के कारण उत्पन्न विवाद के चलते किन्नर समाज की पंचायती परंपरा के तहत सपना गुरु को करीब एक माह पहले गद्दी से हटा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किन्नर समाज में हिंदू-मुस्लिम का विवाद सपना गुरु द्वारा ही सुनियोजित रूप से फैलाया गया।

प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि सपना गुरु ने दो बार हज यात्रा की है और वह राजा हाशमी नामक युवक को अपने साथ रखती हैं। इनके द्वारा किन्नर समाज की कई सदस्यों पर मानसिक व शारीरिक रूप से दबाव डालकर मुस्लिम धर्म अपनाने का प्रयास किया गया। इस कार्य में उनके साथियों काजल और सोनम की भी संलिप्तता बताई गई।

गुरुओं ने यह भी कहा कि सपना गुरु ने सीमा गुरु और उनके चेलों के खिलाफ झूठे मारपीट व प्रताड़ना के आरोप लगाए, जबकि वास्तव में सीमा गुरु और उनके अनुयायी सनातनी हैं और उन्होंने कभी किसी प्रकार की प्रताड़ना नहीं की। अपने द्वारा की गई पुरानी शिकायतों को गलत बताते हुए उन्होंने अब उन्हें वापस ले लिया है।

इस पूरे प्रकरण में प्रतिनिधियों ने पुलिस से मांग की है कि सपना गुरु, राजा हाशमी, काजल और सोनम के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले की जांच की बात कही है।

यह विवाद अब केवल समाज के अंदरूनी मुद्दों तक सीमित न रहकर धार्मिक और सामाजिक रूप से गंभीर रूप ले चुका है, जिस पर पूरे शहर की निगाहें टिकी हुई हैं।


© पदमावत मीडिया | संपर्क करें: info@padmavatmedia.in

Related posts

मंदसौर पुलिस ने की एक करोड तीन लाख नगदी एवं चार किलो चांदी जप्त कर आचार संहिता मे की कार्यवाही 

Pavan Jain Padmavat

नोडल अधिकारियो की बैठक हुई 

देवरानी के साथ गैंगरेप, जेठानी को बेचा, जानिए पतियों से परेशान महिलाओं ने कैसे भोगा नरक

Padmavat Media

1 comment

Anonymous 20/07/2025 at 12:13 PM

🙏🏻

Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!