Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 के लिए यशवर्धन राणावत ने राष्ट्रीय संत आचार्य श्री पुलक सागर जी से की भेंट, ससंघ आमंत्रण प्रदान

Reported By : Padmavat Media
Published : July 31, 2025 2:18 PM IST

राष्ट्रीय संत आचार्य श्री पुलक सागर जी से पर्यटन विशेषज्ञ यशवर्धन राणावत ने की भेंट – ‘क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 2025’ हेतु सादर आमंत्रण

उदयपुर। पर्यटन विशेषज्ञ, होटल एसोसिएशन उपाध्यक्ष एवं मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के संगठन मंत्री यशवर्धन राणावत ने रविवार को राष्ट्रीय संत मनोज्ञाचार्य श्री पुलक सागर जी (ससंघ) से ससम्मान भेंट कर उन्हें आगामी ‘क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 2025’ के लिए सादर आमंत्रित किया।

यह भव्य आयोजन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आगामी 2 अगस्त 2025 को नगर निगम सभागार, टाउन हॉल, उदयपुर में दोपहर 3:15 बजे से आयोजित किया जाएगा। राणावत ने आचार्य श्री से निवेदन किया कि वे समारोह में ससंघ पधारकर क्षत्रिय समाज सहित समस्त अतिथियों को अपने दिव्य सान्निध्य एवं मंगल आशीर्वाद से कृतार्थ करें।

भेंट के दौरान यशवर्धन राणावत ने उदयपुर के पर्यटन विकास, सांस्कृतिक संवर्धन और सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे नवाचारों एवं योजनाओं की जानकारी भी गुरुदेव को दी। इस पर आचार्य श्री पुलक सागर जी ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए राणावत एवं उनकी टीम के प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की और उनके सभी कार्यों में सफलता हेतु अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

राणावत ने बताया कि यह सम्मान समारोह न केवल क्षत्रिय समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभावान व्यक्तित्वों को मंच प्रदान करेगा, बल्कि समाज में आत्मगौरव, एकजुटता और प्रेरणा का संचार भी करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि गुरुदेव की उपस्थिति से समारोह आध्यात्मिक उन्नयन और सामाजिक एकता का अद्वितीय संगम बनेगा।

इस गरिमामय आमंत्रण के माध्यम से राणावत ने समाज के सभी वर्गों को इस आयोजन में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह क्षत्रिय समाज की उज्ज्वल छवि और सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

Related posts

आदिवासी समाज के भील वीरांगना काली बाई कलासुआ क़ी मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम एवं विधानसभा चोरासी के प्रतिभाशाली व वरिष्ठजन सम्मान समारोह संपन हुआ

Padmavat Media

सराडा उपखण्ड स्तरीय आदिवासी आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक हुई।

Padmavat Media

जनजाति सुरक्षा मंच का उद्देश्य धर्मान्तरित व्यक्तियों को अनुसूचित जनजातियों की सूची से बाहर किया जाय

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!