Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
गुजरात

जेसीआई शाहीबाग अहमदाबाद द्वारा मानव सेवा के तहत छास सेवा केंद्र का शुभारंभ 

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 17, 2024 9:08 PM IST

जेसीआई शाहीबाग अहमदाबाद द्वारा मानव सेवा के तहत छास सेवा केंद्र का शुभारंभ 

अहमदाबाद नगर की अग्रणी संस्था जेसीआई शाहीबाग द्वारा चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए छास वितरण केंद्र का शुभारंभ रविवार (14 अप्रैल 2024) शाहीबाग स्थित तेरापंथ भवन के सामने किया गया ।

संस्था के पूर्व अध्यक्ष मुकेश आर. चौपड़ा ने बताया की जेसीआई शाहीबाग द्वारा गर्मी के मौसम में प्रतिवर्ष निशुल्क शीतल पेय केंद्र , छास वितरण व भोजन वितरण का कार्य किया जाता है

गर्मी के मौसम में दही से बनी छाछ अमृत तुल्य माना जाता है जो ठंडक और पौष्टिकता प्रदान करते है ।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अल्केश बागरेचा , सचिव आकाश मेहता , कोषाध्यक्ष कमलेश भंसाली , पूर्व अध्यक्ष अंकित बोहरा , नरेश हुंडिया उपाध्यक्ष हरीश विनायकिया , डायरेक्टर गौतम बागरेचा प्रोजेक्ट चेयरमैन अक्षय बागरेचा , अक्षय पारख़, अक्षय जीरावला आदि उपस्थित थे । संस्था के फाउंडर अध्यक्ष अशोक बाफना ने सभी नवीन टीम के सदस्यों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए युवा व्यक्तित्व विकास के कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

Related posts

जन संघर्ष विराट पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार

Padmavat Media

प्रतीक गांधी की शानदार फिल्म भवाई का प्रीमियम अहमदाबाद में….

Padmavat Media

बडगांव मे किसान दिवस मनाया 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!