Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

मुस्लिम समुदाय का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित।

Reported By : Padmavat Media
Published : October 10, 2024 9:10 PM IST

मुस्लिम समुदाय का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित।

48 जोड़े बने हमसफर, दुल्हा – दुल्हन ने थामा एक-दूजे का हाथ।

पाली । पाली मुस्लिम समाज विकास समिति, मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति की ओर से पाली शहर के हैदर कॉलोनी स्थित साल वाले बाबा दरगाह परिसर में गुरुवार को सामूहिक निकाह का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों समाजबंधुओं की मौजूदगी में 48 जोड़ों ने एक-दूजे के हमसफर बने। सामूहिक निकाह सम्मेलन के चलते यहां एक मेले जैसा माहौल नजर आया। करीब आठ हजार लोग एकत्रित हुए। आम मुस्लिम समाज विकास समिति पाली के सदर हाजी अमजद कादरी (घोसी) ने बताया कि सुबह सभी दूल्हों की सामूहिक बंदौली निकाली गई। अन्य सामाजिक रस्मों के बाद मौलानाओं ने सभी 48 जोड़ों को निकाह पढ़वाया। उसके बाद सामूहिक भोजन का आयोजन हुआ। करीब आठ हजार लोग सामूहिक निकाह में पहुंचे। सम्मेलन कमेटी के नायब सदर मेहराज अली चूड़ीगर ने बताया कि समिति ने भामाशाहों के सहयोग से सामूहिक निकाह का आयोजन करवाया। निकाह में दुल्हन को उपहार में नि शुल्क मसेरी, अलमारी, सिलाई मशीन, गैस का चूल्हा, बुरखा, पानी कैम्प, लड़की को निकाह का जोड़ासहित जरूरत के सामान आदि गिफ्ट दिए गए। पूरे आयोजन के दौरान समिति से जुड़े सभी लोग मुस्तैदी से जुटे रहे। पुलिस-प्रशासन का भी सराहनीय योगदान रहा। जिससे शांतिपूर्ण तरीके से सामूहिक निकाह सम्पन्न हुआ।प्रवक्ता फारूक काका ने बताया कि समिति की ओर से यह दूसरी बार सामूहिक निकाह का आयोजन किया गया है। समिति के मीडिया प्रभारी मो यासीन सबावत ने बताया कि इस दौरान भामाशाहों का भी समिति की ओर से बहुमान किया गया। मंच संचालन आमीन गौरी ने किया। सामूहिक निकाह की तैयारियों में हाजी शाकिर गोरी, शाबिर जोया, घोसी मोहम्मद रमज़ान भाटी, हाजी ईस्माइल छिपा मोइन, बरकत भाई,जावेद सिरोहा,शाहिद पिनु, खालिद कादरी, आलमिन भाटी, जावेद पठान,परवेज अंसारी, अकरम खान, फिरोज चितारा, रमजान भाटी, अनवर अली सुहाना, अयुब सुलेमानी, फकीर मोहम्मद चढ़वा, राजू रंगरेज, संजू अब्बासी, अनवर अली, गुलाम मुस्तफा, नोसाद अली, मोहम्मद फैजान आरटीआई, वाहिद अली, इरफान पठान, सत्तार पठान,फारुख रंगीला, फिरोज खिलेरी, साबीर भाटी, नबी हयात,जुटे हुए थे।

Related posts

सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नींव शैक्षणिक मार्गदर्शन कार्यक्रम आज बाड़मेर में

Padmavat Media

उदयपुर के कानोड में इलेक्ट्रिकल दुकान में हुई चोरी की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी हुए जेवरात बरामद

Padmavat Media

NPSEFR टीम ऋषभदेव उदयपुर ने प्रकट किया मुख्यमंत्री का आभार

Padmavat Media

1 comment

ऑनलाइन वीडियो डाउनलोडर remover 20/10/2024 at 7:31 PM

Your blog is a true hidden gem on the internet. Your thoughtful analysis and engaging writing style set you apart from the crowd. Keep up the excellent work!

Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!