Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बैठक आयोजित

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 5, 2024 10:31 PM IST

मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बैठक आयोजित

सलूंबर । निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पर्वत सिंह चूंडावत, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ मयूर शर्मा एवं स्वीप प्रभारी दिनेश पाटीदार के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र सलूम्बर में सभी मतदान केंद्रों पर बूथ अवेर्नेस ग्रुप की बैठक हुई जिसमें बीएलओ, सुपरवाइजर, शिक्षक, ANM, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, पुलिस कांस्टेबल व अन्य राजकीय कर्मचारियों ने भाग लिया। इस बैठक में आगामी लोकसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के प्रयासों पर चर्चा हुई। मतदाताओं को चुनाव से जुड़ी समस्त जानकारी देने, मतदाता उपयोगी एप्स डाउनलोड करने एवं मतदान के दिन उनको सहायता करने की योजना बनाई गई। मतदान के दिन पीने के पानी, छाया व अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

Related posts

छापर थोरी सेमाल में हुआ जिला स्तरीय मिनी गोल्फ छात्र छात्रा प्रतियोगिता का उद्घाटन

Padmavat Media

आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Padmavat Media

महेश सिंह ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!